हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैसेज से भरा फोन…', महिमा चौधरी ने Off Campus स्टार से बेटी की तुलना पर तोड़ी चुप्पी; जानें क्या बोलीं एक्ट्रेस

Mahima Chaudhry on Off Campus Star Comparison: महिमा चौधरी की बेटी अरियाना की तुलना हॉलीवुड स्टार मीका अब्दल्ला से की जा रही है. सोशल मीडिया पर लोग बोल रहे हैं कि अरियाना ‘ऑफ कैंपस’ स्टार की हमशक्ल हैं. वहीं अब महिमा चौधरी ने इस पर रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

Mahima Chaudhry on Off Campus Star Comparison: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस महिमा चौधरी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस की बेटी अरियाना को हॉलीवुड सीरीज ‘ऑफ कैंपस’ की एक्ट्रेस मीका अब्दल्ला से कंपेयर किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर अरियाना को मीका अब्दल्ला की हमशक्ल कहा जा रहा है. वहीं कुछ लोग मीका अब्दल्ला को महिमा चौधरी की कॉपी भी बता रहे हैं. वहीं अब महिमा चौधरी ने भी इस पर रिएक्ट किया है. चलिए जानते हैं महिमा चौधरी ने बेटी की तुलना हॉलीवुड स्टार से होने पर क्या कुछ कहा?

क्या बोलीं एक्ट्रेस?

हिंदुस्तान टाइम्स से हाल ही में महिमा चौधरी ने इस टॉपिक पर बातचीत की है. एक्ट्रेस ने कहा कि मेरा फोन मैसेज से भर गया है. मुझे लोगों के फोन ही आए जा रहे हैं और वो सब पूछ रहे हैं कि अरियाना ने डेब्यू कर लिया क्या. इस पर मैं सभी को रिप्लाई भी कर रही हूं कि नहीं अभी नहीं किया है. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुझे बाद में पता चला कि कुछ कैंपस से जुड़ी चीज वायरल हो रही है. कई लोगों ने मुझे क्लिप भी भेजी है.

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 38 मिनट की एक्शन थ्रिलर Netflix पर आते ही बनी नंबर 1, देसी ‘मनी हाइस्ट’ ने जीता दिल!

विज्ञापन

हॉलीवुड एक्ट्रेस से हुई तुलना

महिमा चौधरी ने बातचीत करते हुए आगे कहा कि मैं खुद हैरान हूं कि दो अलग-अलग महाद्वीपों के लोगों में इतनी समानता कैसे हो सकती है. मुझे ये समानता देखकर बहुत खुशी हो रही है. मीका मुझे बहुत प्यार लगती हैं और अगर लोग बोल रहे हैं कि अरियाना या फिर मैं उनके जैसी दिखते हैं तो ये सुनकर मुझे बेहद खुशी हो रही है. कुछ लोग होते हैं जो ऐसी चीजों को इग्नोर कर देते हैं लेकिन मैं तो ये सब एन्जॉय कर रही हूं.

यह भी पढ़ें: ‘कट’ चिल्लाता रहा डायरेक्टर, फिर भी किसिंग सीन करती रही ‘तारक मेहता’ की एक्ट्रेस; बाद में हुईं शर्मिंदा

विज्ञापन

बेटी अरियाना के एक्टिंग डेब्यू पर की बात

वहीं एक्ट्रेस ने अपनी बेटी अरियाना के एक्टिंग डेब्यू पर भी बात करते हुए कहा कि अभी तो अरियाना ने 12वीं की पढ़ाई पूरी की है. फिलहाल तो एक्टिंग में आने के लिए अरियाना का कोई प्लान नहीं है. मैं चाहती हूं कि वो भी मनोरंजन की दुनिया में ही काम करे. मेरा मानना है कि लोगों को एंटरटेन करने से बेहतर कुछ भी बेहतर नहीं है. अब देखते हैं कि अरियाना के क्या प्लान होंगे. बता दें महिमा चौधरी अपनी एक्टिंग से सालों से ऑडियंस के दिलों में राज कर रही हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola