Netflix Trending Movie: भारतीय सिनेमा की कई फिल्में ऐसी हैं जो सिनेमाघरों में भी सुपरहिट साबित हुईं और ओटीटी पर रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगीं. आज हम ऐसी ही एक फिल्म की बात कर रहे हैं जो साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया. वहीं अब हाल ही में नेटफ्लिक्स पर जब इस फिल्म को रिलीज किया गया तो ये नेटफ्लिक्स पर भी टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई. हम एनिमेटिड फिल्म महावतार नरसिम्हा की बात कर रहे हैं. चलिए इस फिल्म की कहानी के बारे में डिटेल में जानते हैं.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी में भगवान विष्णु के महावतार नरसिम्हा और वराह अवतार को दिखाया गया है. कहानी की शुरुआत ऋषि कश्यप से शुरू होती है. जहां उनकी पत्नी दिती के दो बेटे होते हैं जिनका नाम हिरण्याक्ष और हिरण्यकश्यप होता है. ये दोनों राक्षस होते हैं जो धरती पर आंतक मचाते हुए लोगों को भगवान विष्णु की पूजा करने से रोकते हैं. हिरण्याक्ष तो धरती को समु्द्र में कैद कर लेता है और फिर धरती को बचाने के लिए विष्णु भगवान अपने वराह अवतार में आते हैं और हिरण्याक्ष को जान से मार देते हैं.
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही फिल्म
हिरण्याक्ष के मरने से उसका बड़ा भाई हिरण्यकश्यप बहुत गुस्सा होता है और वो भगवान ब्रह्मा से ऐसा वरदान लेता है जिससे वो कभी मर नहीं सकता. ब्रह्मा भगवान भी उसे ये वरदान दे देते हैं. इसके बाद हिरण्यकश्यप धरती का राजा बन जाता है और वो सबको विष्णु भगवान की जगह अपनी पूजा करने के लिए बोलता है. इस दौरान हिरण्याक्ष की पत्नी प्रह्लाद को जन्म देती हैं जो बचपन से ही विष्णु भगवान का भक्त होता है. लेकिन जैसे ही हिरण्यकश्यप को ये पता चलता है तो वो अपने बेटे प्रह्लाद को मारने के लिए कई प्लान बनाता है लेकिन भगवान विष्णु उसके सभी प्लान को फेल कर देते हैं. बाद में प्रह्लाद की भक्ति को देखते हुए भगवान विष्णु नरसिंह अवतार लेते हैं और हिरण्यकश्यप को मार देते हैं. इस इंटरेस्टिंग कहानी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. ये तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 25 मिनट की थ्रिलर मूवी देख ली तो भूल जाएंगे ‘महाराजा’, ट्विस्ट से भरपूर कहानी उड़ा देगी होश!
भारत की बेस्ट एनिमेशन फिल्म
फिल्म के एनिमेटेड सीन्स को अश्विन कुमार ने बेहद खूबसूरती से दिखाया है. फिल्म के सीन्स आपके रोंगटे खड़े कर देते हैं. अपने बेस्ट एनिमेशन की वजह से अब ये फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली एनिमेटेड फिल्म बन गई है. वीकेंड या फिर अपने खाली टाइम में फैमिली के साथ बैठकर देखने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines