The Ba**ds Of Bollywood; बॉलीवुड के काले सच से पर्दा उठाती है आर्यन खान की सीरीज, क्या भुना पाएंगे शाहरुख खान की लिगेसी?

The Bads Of Bollywood: सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से आर्यन खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है. इससे उनका डायरेक्टोरियल डेब्यू है. सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ हो रही है. शाहरुख खान के बेटे ने सारी लाइमलाइट चुरा ली है लेकिन, ये सीरीज सवाल भी खड़ा कर रही है कि क्या आर्यन पिता के स्टारडम को भुना पाएंगे?

The Bads Of Bollywood, The Bads Of Bollywood On OTT Netflix

the Bads Of Bollywood

The Bads Of Bollywood Aryan Khan: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं. उन्होंने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में बतौर डायरेक्टर काम किया है. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर, 2025 को स्ट्रीम किया गया. सोशल मीडिया पर इस सीरीज की काफी तारीफ हो रही है. इसके ट्विस्ट ने भी काफी हैरान कर दिया. इसमें समीर वानखेड़े जैसे एक कैरेक्टर के बारे में भी दिखाया गया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. इसके अलावा भी इस सीरीज में काफी कुछ देखने के लिए मिलने वाला है.

विज्ञापन

सीरीज में क्या है?

इसकी कहानी में बॉलीवुड के काले सच को दिखाया गया है कि कैसे बड़ी स्ट्रगल्स, पावर प्ले, और कॉरप्शन छिपे होते हैं. ये पर्दे पर दिखाई नहीं देता है. लेकिन, वही असल कहानी होती है. न्यूकमर्स के लिए आने वाली तमाम जटिलताओं को भी दिखाया गया है. इसमें आप बॉलीवुड का ग्लैमर और इसका बैकड्रॉप भी देख पाएंगे. भले ही इस सीरीज के लिए आर्यन खान की तारीफ हो रही है लेकिन, उनके कंधे पर पिता शाहरुख खान की लिगेसी का भी भार है. चलिए बताते हैं कि आखिर क्यों सवाल खड़ा हो रहा है कि वह किंग खान की लिगेसी को भुना पाएंगे या नहीं.

विज्ञापन

आर्यन पर स्टार के बेटे होने का प्रेशर

आर्यन खान ने अपनी पहली ही सीरीज से काफी सुर्खियां बटोर ली है. ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनके काम की तारीफ हो रही है. उनके साथ काम करने वाले सेलेब्स ने भी उनके व्यवहार की भी तारीफ की है कि वह सभी के साथ अच्छा व्यवहार करते थे. भले ही आर्यन को स्टार किड होने का फायदा मिला हो लेकिन, कहीं ना कहीं उनके लिए ये एक प्रेशर भी है. क्योंकि किंग खान के फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं कि वह आने वाले समय में भी पिता के जैसे ही काम करेंगे और अच्छा मुकाम हासिल करेंगे. लेकिन, वो तो समय ही बता पाएगा कि आने वाले समय में क्या होता है और वह लोगों की उम्मीदें पर कितना खरा उतर पाते हैं.

विज्ञापन

देखिए ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ट्रेलर

मीडिया की नजर

वहीं, लोगों के साथ ही मीडिया की नजरें भी आर्यन खान पर है. वह ऐसे स्टार किड हैं, जो बॉलीवुड में करियर शुरू करने से पहले ही विवादों में घिर चुके हैं. क्रूज पार्टी ड्रग्स केस में उनका नाम आया था और एनसीबी अफसर समीर वानखेड़े ने उन्हें अरेस्ट किया था. हालांकि, बाद में इस मामले में आर्यन को क्लीन चिट मिल गई थी. मीडिया की नजर होने की एक वजह उनका ये विवाद भी है. वहीं, दूसरी वजह उनका स्टारकिड होना है तो अच्छे और बुरे काम के लिए उन्हें क्रिटिसाइज होने के लिए भी तैयार रहना होगा.

विज्ञापन

पहली सीरीज में बॉलीवुड वालों का सच बता दिया

आर्यन खान के लिए आने वाला समय थोड़ा और चैलेंजिंग इसलिए भी हो सकता है क्योंकि कहीं ना कहीं उन्होंने अपनी पहली सीरीज के जरिए बॉलीवुड के काले सच से पर्दा उठा दिया है. पर्दे के पीछे की सच्चाई कहीं ना कहीं घाटे का सौदा साबित हो सकती है. क्योंकि इसी इंडस्ट्री ने कइयों का करियर बनाया है तो इसी में कइयों का खत्म भी हो गया है. कुछ कलाकार अपने काम से चमके जरूर हैं लेकिन, उन्हें कभी वो स्टारडम नहीं मिल पाया. जैसे विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना, उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की लेकिन, उन्हें लोग नहीं एक्सेप्ट कर पाए. साथ ही इंडस्ट्री का कितना सपोर्ट मिला इसकी सच्चाई तो खैर वही जानते होंगे. देखना दिलचस्प होगा कि आर्यन खान पिता किंग खान की लिगेसी को कितना भुना पाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ