Maharani Season 4 OTT Release: सोनी लिव की हिट वेब सीरीज ‘महारानी’ के चौथे सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. इसके तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों ही हिट रहे हैं. इसमें हुमा कुरैशी और सोहम शाह के अभिनय को काफी पसंद किया गया. अब बिहार की राजनीति पर आधारित इस सीरीज का चौथा सीजन भी जल्द ही आने वाला है, जिसका ऐलान कर दिया गया है. बिहार चुनाव 2025 के बीच एक बार फिर से हुमा कुरैशी का वही तेवर देखने के लिए मिलने वाला है. सीरीज के ट्रेलर के साथ ही इसकी ओटीटी रिलीज की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है. ऐसे में चलिए बताते हैं इसे आप कब घर बैठे देख पाएंगे.
वेब सीरीज ‘महारानी’ के चौथे सीजन का ट्रेलर मेकर्स ने ऑफिशियली रिलीज कर दिया गया है, जिसे रिलीज करने के साथ ही इसकी ओटीटी रिलीज की तारीख का भी खुलासा किया है. इसकी रिलीज से पहले आपको ट्रेलर के बारे में बारे में बताते हैं. इसमें दिखाया गया है कि अब रानी भारती बिहार की सीमाओं के लिए दिल्ली की राजनीति में कदम रखती हैं. उनके इस कदम को देखकर लगता है कि इस बार कोई बड़ी चाल नहीं बल्कि रानी भारती ने बड़ी छलांग लगाई है. हुमा कुरैशी रानी के किरदार में खूब जंचती हैं.
यह भी पढ़ें: कौन हैं Nandish Sandhu की मंगेतर? जिनके साथ शादी करने जा रहे ‘उतरन’ फेम एक्टर
प्रधानमंत्री को चुनौती देंगी रानी भारती
ट्रेलर में देखने के लिए मिला है कि पूरे तेवर के साथ ही हुमा कहती हैं कि ‘प्रधानमंत्री जी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, रानी भारती दिल्ली आ रही हैं. सिंघासन खींच लेंगे आपका.’ उनके इस डायलॉग से एक बात तो साफ झलक रही है कि रानी भारती की लड़ाई केवल बिहार के विकास के लिए बिहार तक ही सीमित नहीं होने वाली है. इस बार दिल्ली तक कूच करने वाली हैं और प्रधानमंत्री की कुर्सी को चुनौती देते हुए दिखाई देने वाली हैं. ऐसे में ‘महारानी’ का नया सीजन 4 में राजनीति और कूटनीति दोनों ही देखना बड़ा दिलचस्प होने वाला है.
देखिए ‘महारानी-4’ का ट्रेलर
यह भी पढ़ें: ‘चांदनी’ से ‘उमराव जान’ तक, Rekha के वो 5 आइकॉनिक किरदार जो आज भी हैं सुपरहिट
ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी ‘महारानी 4’
‘महारानी 4’ के ट्रेलर को रिलीज करने के साथ ही मेकर्स शानदार कैप्शन भी लिखा, ‘शेरनी अपने घर की रक्षा के लिए लौट आई हैं. रानी अपनी अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई के लिए तैयार हैं.’ इसके साथ ही सीरीज की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है. कैप्शन में जानकारी शेयर की गई है कि इसे 7 नवंबर को सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: रश्मि देसाई के एक्स हसबैंड ने की सगाई, 2 साल में ही टूटी थी पहली शादी, पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
3 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
4 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
6 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines