Monalisa की फिल्म के डायरेक्टर Sanoj Mishra ने लिया कानून का सहारा, 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

The Diary Of Manipur Controversy: मोनालिसा की फिल्म के डायरेक्टर ने कानून की मदद ली है। फिल्म शुरू होने से पहले ही डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है।

Monalisa Sanoj Mishra

Monalisa Sanoj Mishra File Photo

The Diary Of Manipur Controversy: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ही नाम सुनाई दे रहा है और एक ही चेहरा दिखाई दे रहा है। महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा (Monalisa) अब फिल्मों में डेब्यू के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ को लेकर काफी विवाद चल रहा है। मोनालिसा की फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) पर कई लोगों ने संगीन आरोप लगाए हैं। 10 करोड़ के बजट में बन रही इस फिल्म के लिए मोनालिसा को लाखों की फीस दी गई है।

विज्ञापन

सनोज मिश्रा ने एक्शन लेते हुए दर्ज करवाई शिकायत

इसके बावजूद सनोज मिश्रा पर लगातार संगीन आरोप लग रहे हैं। अब डायरेक्टर ने तंग आकर एक बड़ा एक्शन ले लिया है। फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अब मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ये लोग उनके ऊपर झूठे आरोप लगा रहे हैं और पूरे देश में उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। डायरेक्टर का कहना है कि इन लोगों ने मीडिया में झूठी बातें फैलाई हैं।

विज्ञापन

क्या है FIR का कारण?

इतना ही नहीं उन्हें बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सनोज मिश्रा ने वसीम रिजवी (जितेंद्र नारायण त्यागी), रवि सुधा चौधरी, माही आनंद, मारुत सिंह और यूट्यूब चैनल के मालिक अभिषेक उपाध्याय के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है। डायरेक्टर का कहना है कि इन लोगों ने ग्रुप बनाकर जानकार झूठी और गलत खबरें फैलाई हैं, क्योंकि ये लोग नहीं चाहते कि मोनालिसा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ बन पाए। अब इस FIR की कॉपी भी सामने आ गई है।

विज्ञापन

डायरेक्टर पर लगे मोनालिसा को बर्बाद करने के आरोप

आपको बता दें, फिल्म प्रोड्यूसर वसीम रिजवी ने हाल ही में डायरेक्टर पर इल्जाम लगाए थे कि उनकी कोई फिल्म आज तक रिलीज नहीं हुई और वो मोनालिसा को बर्बाद कर देंगे। हालांकि, डायरेक्टर ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया था। फिर भी जब ये मामला ठंडा नहीं हुआ और उन पर आरोप लगते गए, तो अब सनोज मिश्रा एक्शन लेने पर मजबूर हो गए हैं। वैसे अभी तक फिल्म की शूटिंग भी शुरू नहीं हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ