---विज्ञापन---

मशहूर एक्ट्रेस ने कैंसर के आगे टेके घुटने, निधन से इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका

Actress Lynne Marta Passed Away: सिनेमा जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। एक मशहूर एक्ट्रेस का कैंसर से निधन हो गया है।

---विज्ञापन---

Actress Lynne Marta Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आ गई है। एक मशहूर एक्ट्रेस ने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर आते ही फैंस को बड़ा झटका लगा है। हर कोई इस वक्त मातम मना रहा है। मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस लिन मार्टा (Lynne Marta) अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनके निधन की खबर सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस कैंसर के आगे अपनी जिंदगी की जंग हार गईं। जैसे ही लिन मार्टा के दुनिया को अलविदा कहने की खबर बाहर आई फैंस सदमे में चले गए। अब हर कोई शोक में डूबा नज़र आ रहा है।

यह भी पढ़ें: Sania Mirza ही नहीं इन सेलेब्स के रिश्ते में भी आई दरार, कुछ अटकलें कुछ का कंफर्म हुआ तलाक

---विज्ञापन---

कैंसर से एक्ट्रेस का निधन

एक्ट्रेस लिन मार्टा ने 11 जनवरी को अपने घर पर ही अपनी अंतिम सांस ली थी। उनके लॉस एंजिल्स वाले घर में उनका निधन हुआ था। 78 साल की उम्र में वो सबका साथ छोड़कर चली गईं। उनकी खास दोस्त में इस खबर को कंफर्म किया है। बता दें, लिन मार्टा ने ‘जो किड’ और ‘फुटलूज़’ जैसी फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग कर लोगों का दिल जीता था। वो ‘द मॉड स्क्वाड’ (The Mod Squad), स्टार्स्की एंड हच (Starsky & Hutch), ‘द रूकीज़’ (The Rookies), ‘चार्लीज एंजल्स’ (Charlie’s Angels) और ‘मैट ह्यूस्टन’ (Matt Houston) जैसे शोज में नज़र आए चुकी हैं।

---विज्ञापन---

इस फिल्मों और शोज से बनाई पहचान

इसके अलावा ‘क्विन मार्टिन द एफ.बी.आई’ (Quinn Martin’s The F.B.I), ‘डैन ऑगस्ट’ (Dan August), ‘कैनन'(Cannon), ‘कैरिब’ (Caribe), ‘द मैनहंटर’ (The Manhunter), ‘बार्नबी जोन्स’ (Barnaby Jones) और ‘द स्ट्रीट्स ऑफ सैन फ्रांसिस्को’ (The Streets of San Francisco) में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से फैंस को इम्प्रेस किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक डांस शो ‘द लॉयड थैक्सटन शो’ से की थी। अब इंडस्ट्री में इतना काम कर चुकी इस एक्ट्रेस के जाने से फैंस काफी दुखी दिखाई दे रहे हैं।

सदमे में हैं फैंस

उनका जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा सदमा है। फैंस उन्हें हमेशा याद करते रहेंगे और उनकी जगह शायद ही कभी कोई ले पाएगा। जिस तरह से उन्होंने सभी के दिलों पर राज किया है अब उसी तरह फैंस इस दुखद घटना पर आंसू बहते हुए दिखाई दे रहे हैं। सभी लोगों को एक्ट्रेस लिन मार्टा के निधन से गहरी चोट लगी है जिसे ठीक होने में अभी काफी वक्त लगेगा। वहीं, अब फैंस एक्ट्रेस की आत्मा की शांति की दुआएं मांग रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

First published on: Jan 17, 2024 08:13 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola