मुंबई: लकी अली (Lucky Ali) के नाम से मशहूर दिग्गज सिंगर मकसूद महमूद अली आज भी लाखों लोगों के सबसे पसंदीदा सिंगर्स में से एक हैं, जिन्होंने बॉलीवुड और इंडी संगीत में परफॉर्म किया है।
आज, यानी 19 सिंतबर को सिंगर का 64वां जन्मदिन (Lucky Ali Birthday) है। इस खास मौके आइये नजर डालते हैं सिंगर के बेहतरीन प्लेलिस्ट्स में से कुछ पर-
अभी पढ़ें – Code Name: Tiranga: एक्शन थ्रिलिंग मोड में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा, हार्डी संधू भी देंगे साथ
1. ओ सनम (O Sanam)
साल 1996 में रिलीज हुआ ये गाना सभी का पसंदीदा है। यह गीत अली के स्व-शीर्षक डेब्यू एल्बम में शामिल किया गया था। हर प्रेमी इस गाने की लाइन, मिलके बिछड़ना दस्तूर होगा से रिलेट कर सकता है। इस गाने के लिए उन्हें 1997 में स्क्रीन अवार्ड्स और चैनल वी व्यूअर्स च्वाइस अवार्ड भी दिया गया था।
2. सफरनामा (Safarnama)
फिल्म ‘तमाशा’ का ये गाना लॉन्ग ड्राइव के लिए परफेक्ट है। गीत आपको उस लंबी यात्रा के लिए तैयार करता है जो अभी तक नहीं हुई है।
3. एक पल का जीना (Ek Pal Ka Jeena)
इस गाने में लकी अली की आवाज और ऋतिक रोशन के डांस मूव्स का बेजोड़ कॉम्बिनेशन भुलाए नहीं भूला जा सकता। ये साल 2000 के सर्वश्रेष्ठ गीतों में से एक था।
https://www.youtube.com/watch?v=Ky8p-YyR8x0
4. ना तुम जानो ना हम (Na Tum Jano Na Hum)
हिट फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से ही लकी का एक और सपुरहिट गीत, जिसे ऋतिक रोशन पर ही फिल्माया गया है और साथ अमीषा पटेल भी हैं।
5. आ भी जा, आ भी जा (Aa Bhi Ja, Aa Bhi Ja)
लकी की मखमली आवाज के साथ-साथ वायलिन पर बजता ये धुन एक अद्भुत संयोजन है, जो आपको अपने प्यार की याज जरूर दिलाएगा। यह 2002 में आई म्यूजिकल फिल्म ‘सुर’ (द मेलोडी ऑफ लाइफ) का हिस्सा थी।
6. हैरत (Hairat)
फिल्म ‘अंजाना अंजानी’ के मशहूर गानों में से ही एक ये भी है, जो यात्रा के मूड को सेट करता है। ये गाना 2010 में रिलीज हुआ था।
7. जाने क्या ढूंढ़ता है (Jaane Kya Dhoondta Hai)
‘जाने क्या ढूंढता है’ गाना फिल्म ‘सुर’ (द मेलोडी ऑफ लाइफ) से ही एक और मेलोडी है, जो 2009 में रिलीज हुई थी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
6 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
9 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
10 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
11 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
11 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
12 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
13 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
13 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines