Code Name: Tiranga: एक्शन थ्रिलिंग मोड में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा, हार्डी संधू भी देंगे साथ

parineeti chopra

कोड नेम: तिरंगा में परिणीति चोपड़ा

मुंबई: टी-सीरीज, रिलायंस एंटरटेनमेंट, फिल्म हैंगर और फिल्म निर्माता रिभु दासगुप्ता अगली फिल्म – ‘कोड नेम: तिरंगा’ (Code Name: Tiranga) रिलीज करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और हार्डी संधू (Hardy Sandhu) मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

परिणीति और हार्डी के अलावा इस फिल्म में शरद केलकर, रजित कपूर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती और दीश मारीवाला जैसे अनुभवी कलाकार भी देखे जाएंगे। फिल्म ‘कोड नेम: तिरंगा’ एक जासूसी एक्शन थ्रिलर है, जिसमें एक जासूस की कहानी को दर्शाया गया है। इसमें ये समय के खिलाफ दौड़ में अपने देश के लिए एक अडिग और निडर मिशन पर है जहां ये खुशी खुशी अपना बलिदान देने को तैयार हैं।

विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगी जो कई देशों में एक लंबी यात्रा पर है। जबकि हार्डी संधू जो एक स्थापित और लोकप्रिय गायक हैं, फिल्म में अपने अभिनय कौशल से दर्शकों को आश्चर्यचकित करेंगे। बड़े पर्दे पर अपनी अगली फिल्म को लेकर उत्साहित रिभु दासगुप्ता कहते हैं, ”मुझे अपनी अगली फिल्म ‘कोड नेम: तिरंगा’ की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। फिल्म इस 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह एक्शन एंटरटेनर पसंद आएगा, जो अपने देश के लिए कर्तव्य निभाते हुए एक सैनिक के बलिदान के बारे में बात करता है। ”

विज्ञापन
विज्ञापन

‘कोड नेम: तिरंगा’ गुलशन कुमार, टी-सीरीज फिल्म और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया है और भूषण कुमार, रिलायंस एंटरटेनमेंट, फिल्म हैंगर और विवेक बी अग्रवाल द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ