प्रकाश राज से नसीरुद्दीन शाह तक, भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे ये सेलेब्स; जानें किसने क्या कहा

क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में बॉलीवुड के जाने-माने सितारे भी उतरे हैं. इन बॉलीवुड स्टार्स ने छात्रों के भविष्य की भी चिंता जताई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को भी दोहराया.

bollywood celebs supports sonam wangchuk
1 / 8

Sonam Wangchuk Hunger Strike Supported by Celebs: क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर 17 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. अब सोनम वांगचुक के सपोर्ट में बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी उतर आए हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये सितारे सोनम वांगचुक का समर्थन कर रहे हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.  

विज्ञापन

प्रकाश राज

प्रकाश राज2 / 8

साउथ से बॉलीवुड तक छाने वाले प्रकाश राज भी सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे हैं. प्रकाश राज ने जंतर-मंतर पर पहुंचकर उनकी हेल्थ अपडेट ली और साथ ही आंदोलन को भी सपोर्ट किया. नीट पेपर लीक मामले के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे की मांग पर ये हंगर स्ट्राइक की जा रही है.

विज्ञापन

जीनत अमान

जीनत अमान3 / 8

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान भी सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरीं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सोनम वांगचुक की हेल्थ पर चिंता जताई है. इसके साथ ही जीनत अमान ने भारतीय सरकार से भी सोनम वांगचुक से बातचीत करने का आग्रह किया है.

ओमी वैद्य

ओमी वैद्य4 / 8

'3 इडियट्स' फिल्म में 'चतुर' का किरदार निभाने वाले ओमी वैद्य ने भी सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है. ओमी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा है कि मैं नहीं चाहता कि ये व्यक्ति मर जाए. इसके साथ ही ओमी ने आम जनता से भी अपील की. उन्होंने कहा कि लोग अपनी बिजी लाइफ से थोड़ा समय निकालकर सोनम वांगचुक के आंदोलन और उनकी मांगों पर ध्यान दें.

विज्ञापन

आयशा खान

आयशा खान5 / 8

एक्ट्रेस आयशा खान ने भी सोनम वांगचुक के सपोर्ट में पोस्ट शेयर किया है. आयशा ने ओमी वैद्य के वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए सोनम वांगचुक की हेल्थ पर चिंता जताई. साथ ही आयशा ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि आप इस मुद्दे को ज्यादा से ज्यादा कवर करें ताकि ये बाकी लोगों तक भी पहुंच सके.

नसीरुद्दीन शाह

नसीरुद्दीन शाह6 / 8

नसीरुद्दीन शाह भी सोनम वांगचुक के समर्थन में आगे आए हैं. एक्टर ने जंतर-मंतर पर बैठे आंदोलनकारियों से भूख हड़ताल को खत्म करने का आग्रह किया. साथ ही नसीरुद्दीन शाह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग को दोहराया.

विज्ञापन

स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर7 / 8

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी सोनम वांगचुक के सपोर्ट में आई हैं. स्वरा ने जंतर-मंतर जाकर आंदोलनकारियों को सपोर्ट किया. साथ ही धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को भी दोहराया. स्वरा ने ये भी कहा कि वो भी इस आंदोलन में छात्रों के साथ खड़ी हैं.

अभय देओल

अभय देओल8 / 8

अभय देओल ने भी सोनम वांगचुक के सपोर्ट में आए हैं. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर सोनम वांगचुक की फोटो शेयर करते हुए टूटे दिल वाला इमोजी शेयर किया है. साथ ही एक्टर ने कहा कि ये लड़ाई चुनी हुई सरकार की जवाबदेही के लिए है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन