हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lock Upp 2 में विजिटर्स के आने से मचेगा बवाल! कंटेस्टेंट्स के दोस्त और दुश्मन बदलेंगे गेम

‘लॉक अप 2’ में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. इनमें कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के साथ घमासान मचाते दिखाई दे रहे हैं. अपकमिंग एपिसोड्स में कंटेस्टेंट्स के दोस्त और दुश्मन शो में नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स पर फराह खान और रितेश देशमुख का रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ कई हफ्तों से पहले नंबर पर ही ट्रेंड कर रहा है. इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे के सीक्रेट्स रिवील किए, जिसके बाद शो का माहौल भी गमगीन हो गया. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के दोस्त और उनके दुश्मन शो में एंट्री करने जा रहे हैं. इन विजिटर्स के आने के बाद शो का गेम भी बदलता नजर आएगा. चलिए जानते हैं ‘लॉक अप 2’ कौन-कौन विजिटर बनकर नजर आएगा.

लेटेस्ट एपिसोड में होगा विजिटर्स डे

शो के लेटेस्ट एपिसोड में शो की जेलर फराह खान ने रिवील किया कि इस हफ्ते शो में बाहर से विजिटर्स आएंगे. इस दौरान कुछ कंटेस्टेंट्स के दोस्त शो में एंट्री करेंगे तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स के दुश्मन भी शो में एंट्री करेंगे. दरअसल कंटेस्टेंट्स से जुड़े लोग ही शो में एंट्री करने वाले हैं और इन विजिटर्स के हाथों में ही कंटेस्टेंट्स का गेम है. अब फैंस इस वीक शो को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं ‘आदर्श बाल विद्यालय’ की ‘कंचन मैडम’? सलमान खान की फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

विज्ञापन

कौन-कौन शो में करेगा एंट्री?

शो में हर कंटेस्टेंट के लिए एक इंसान आएगा. वहीं इन विजिटर्स के हाथों में है कि ये कंटेस्टेंट्स को ‘सिक्योर’ कर सकते हैं या फिर ‘एट रिस्ट’ भी डाल सकते हैं. शो में वरुण यादव के लिए अरुष भोला आएंगे. वहीं आकांक्षा चमोला के लिए नेहल चुडासमा, हर्षद चोपड़ा के लिए अर्जुन बिजलानी, आकांक्षा चौधरी के लिए सुजैन, योगेश रावत के लिए सौरभ बेदी, शिवांगी जोशी के लिए जन्नत जुबैर, पामेला सेरेना के लिए लाइली, राम कपूर के लिए गौतमी कपूर और शिल्पा शिंदे के लिए विकास गुप्ता आएंगे.

यह भी पढ़ें: कौन थे सुनील आनंद? जिन्होंने कभी नहीं की शादी; 70 की उम्र में हुआ निधन

विज्ञापन

ये कंटेस्टेंट्स को सकते हैं नॉमिनेट

अपकमिंग एपिसोड्स में देखने को मिलेगा कि ये विजिटर्स किस कंटेस्टेंट को सिक्योर करेंगे और किस कंटेस्टेंट को एट रिस्क डालेंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार जो कंटेस्टेंट्स एट रिस्ट जाने वाले हैं उनमें आकांक्षा चौधरी, शिल्पा शिंदे और पामेला सेरेना शामिल होंगी. वहीं बाकी के कंटेस्टेंट्स सिक्योर हो सकते हैं. हालांकि अभी तक ये शो में नहीं दिखाई दिया है कि कौन-कौन सिक्योर और कौन-कौन एट रिस्क रहेगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola