कौन थे सुनील आनंद? जिन्होंने कभी नहीं की शादी; 70 की उम्र में हुआ निधन

Suneil Anand Death: दिग्गज एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन हो गया है. उनके परिवार ने उनके निधन की जानकारी शेयर की है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर सुनील आनंद कौन थे.

suneil anand death
विज्ञापन

Suneil Anand Death: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील आनंद के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. सुनील आनंद का 70 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है. एक्टर के परिवार ने ऑफिशियल बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी शेयर की है. अपने पिता की तरह ही सुनील आनंद बॉलीवुड का जाना-माना नाम थे. सुनील आनंद के फैंस भी उनके निधन से काफी दुखी हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर सुनील आनंद कौन थे.

कौन थे सुनील आनंद?

सुनील आनंद के निधन की खबर उनके परिवार ने शेयर की है. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है. बहुत कम लोग जानते हैं कि सुनील आनंद भी अपने पिता देव आनंद की तरह ही फिल्मी दुनिया में काम कर चुके थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में आई ‘आनंद और आनंद’ से की थी. कमाल बात ये है कि इस फिल्म का डायरेक्शन देव आनंद ने किया था.

विज्ञापन

इन फिल्मों से मिली पहचान

वहीं सुनील आनंद ने अपनी पहली ही फिल्म से इंडस्ट्री में पहचान बना ली थी. ‘आनंद और आनंद’ के बाद उन्होंने ‘कार थीफ’, ‘मास्टर’ और ‘मैं तेरे लिए’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से ऑडियंस का दिल जीता. ‘मास्टर’ फिल्म में एक्टिंग करने के साथ-साथ सुनील आनंद ने इस फिल्म का डायरेक्शन भी किया था. इस फिल्म को भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया था.

कभी नहीं की शादी

सुनील आनंद ने देव आनंद और एक्ट्रेस कल्पना कार्तिक के इकलौते बेटे थे. साल 2011 में जब देव आनंद का निधन हुआ तो उसके बाद सुनील आनंद ने उनके प्रोडक्शन हाउस नवकेतन फिल्म्स को संभाल लिया था. उन्होंने हमेशा ही अपनी लाइफ बड़े ही सिंपल तरीके से जी है. वहीं एक्टर ने कभी शादी ही नहीं की.

विज्ञापन

अमेरिका से की पढ़ाई

बता दें सुनील आनंद ने अमेरिका की अमेरिकन यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की थी. इसके बाद उन्होंने भी अपने पिता की तरह ही बॉलीवुड में कदम रखना का प्लान किया. साल 1970 से लेकर 1980 के दशक तक सुनील आनंद ने अपने पिता की कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट काम किया. इसके बाद उन्होंने फिल्मों में हाथ आजमाया और वो इंडस्ट्री में सफल भी रहे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ