कौन हैं 'आदर्श बाल विद्यालय' की 'कंचन मैडम'? सलमान खान की फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

के के मेनन की लेटेस्ट सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में 'कंचन मैडम' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस चर्चाओं में आ गई हैं. चलिए जानते हैं आखिर ये एक्ट्रेस कौन हैं.

Prasanna bisht in Adarsh baal Vidyalaya (6)
1 / 6

Prime Video Adarsh Baal Vidyalaya: प्राइम वीडियो की लेटेस्ट सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' ट्रेंडिंग बनी हुई है. इस सीरीज की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. सोशल मीडिया पर भी ये सितारे चर्चाओं में बने हुए हैं. इस सीरीज की 'कंचन मैडम' सुर्खियों में छाई हुई हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर 'कंचन मैडम' का किरदार किस एक्ट्रेस ने निभाया है.  

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 6

प्राइम वीडियो पर 'आदर्श बाल विद्यालय' सीरीज पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में के के मेनन के साथ प्रसन्ना बिष्ट ने भी लीड रोल निभाया है. वहीं के के मेनन के साथ-साथ सीरीज के बाकी सितारों को भी खूब प्यार मिल रहा है. प्राइम वीडियो पर ये रिलीज होते ही ट्रेंडिंग बनी हुई है.

विज्ञापन

कौन हैं 'कंचन मैडम'?

कौन हैं 'कंचन मैडम'? 3 / 6

6 एपिसोड्स की इस सीरीज में के के मेनन के साथ-साथ प्रसन्ना बिष्ट की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया जा रहा है. प्रसन्ना बिष्ट ने इस सीरीज में 'कंचन मैडम' का किरदार बखूबी निभाया है. इस किरदार ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. इसके बाद से ही प्रसन्ना बिष्ट भी चर्चाओं में आ गई हैं.

कहां से की पढ़ाई?

कहां से की पढ़ाई?4 / 6

प्रसन्ना बिष्ट उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली हैं. वहीं उन्होंने अपनी पढ़ाई भी उत्तराखंड से की है. उन्होंने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया था, लेकिन कुछ महीनों बाद ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और एशियन स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज में एडमिशन ले लिया. यहां उन्होंने फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की.

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने सलमान खान की फिल्म से किया डेब्यू

एक्ट्रेस ने सलमान खान की फिल्म से किया डेब्यू5 / 6

प्रसन्ना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2021 में आई 'कैंडी' सीरीज से की थी. ये एक्ट्रेस का ओटीटी डेब्यू था. इस सीरीज से उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली. वहीं इसके बाद सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'फर्रे' से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड डेब्यू किया. इस फिल्म में सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री लीड रोल में नजर आई थीं. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी.

इन सीरीज में किया काम

इन सीरीज में किया काम6 / 6

सलमान खान की फिल्म में काम करने के बाद प्रसन्ना कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं. एक्ट्रेस 'डेढ़ बीघा जमीन','चिरैया' और 'मामला लीगल है 2' जैसी सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं. ओटीटी से लेकर फिल्मों तक में काम करके प्रसन्ना बिष्ट ने इंडस्ट्री में अपनी अच्छी-खासी पहचान बन ली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन