हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Lock Upp 2 के 4 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से 2 का कटा पत्ता, विनर बनने का टूटा सपना

‘लॉक अप 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में शॉकिंग एविक्शन देखने को मिला. फैंस भी इस एविक्शन से काफी दुखी हैं. वहीं अब एविक्ट होने के बाद 2 कंटेस्टेंट की शो की जर्नी खत्म हो गई है. चलिए जानते हैं आखिर ये 2 कंटेस्टेंट कौन हैं.

विज्ञापन

Lock Upp 2 Eviction: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में शो में शॉकिंग एविक्शन देखने को मिला है. शो के मजबूत कंटेस्टेंट्स का विनर बनने का सपना टूट गया है. सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी इस खबर से काफी दुखी हैं. वहीं लेटेस्ट एपिसोड में शो के जज फराह खान और रितेश देशमुख ने कंटेस्टेंट्स को सच्चाई का आईना भी दिखाया और कुछ कंटेस्टेंट्स के गेम को गलत भी ठहराया. चलिए जानते हैं शो से कौन सा सदस्य बाहर हो गया है.

फराह खान-रितेश देशमुख ने की कंटेस्टेंट्स की तारीफ

‘लॉक अप 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में शो के कंटेस्टेंट्स को फराह खान और रितेश देशमुख ने उनके गेम के बारे में बताया. वहीं पिछले वीक कंटेस्टेंट्स ने अपने डार्क और इमोशनल सीक्रेट्स को फैंस के सामने रिवील किया था, जिसके बाद अब लेटेस्ट एपिसोड में फराह खान और रितेश देशमुख ने कंटेस्टेंट्स की तारीफ भी की. इसके साथ ही शो के कंटेस्टेंट्स शिवांगी जोशी, हरशद मेहता और श्रेया कालरा के फैमिली मेंमबर्स से भी इन कंटेस्टेंट्स को मिलवाया.

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 46 मिनट की फिल्म ने Netflix पर जमाई धाक, सिनेमाघरों में हो गई थी फ्लॉप; टॉप है IMDb रेटिंग

विज्ञापन

कौन-कौन हुआ एविक्ट?

वहीं जजमेंट डे पर एक ऐसी कंटेस्टेंट का सफर खत्म हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. आकांक्षा चौधरी ‘लॉक अप 2’ से एविक्ट हो गई हैं. आकांक्षा के एविक्शन का ऐलान जैसे ही फराह खान और रितेश देशमुख ने किया तो शो के सभी कंटेस्टेंट्स भी शॉक्ड हो गए. वहीं आकांक्षा के साथ-साथ पामेला सेरेना का भी सफर खत्म हो गया है और वो भी एविक्ट हो गई हैं. आकांक्षा और पामेला ने बाहर आते ही कई इंटरव्यूज भी दिए हैं और शो में अपनी जर्नी के बारे में भी बताया.

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में धमाल मचाने को तैयार हैं ये 13 कंटेस्टेंट्स, जानें लिस्ट में कौन-कौन

विज्ञापन

अगले हफ्ते होगा फिनाले

‘लॉक अप 2’ का फिनाले भी काफी नजदीक आ गया है. अब इस शो का ये अपकमिंग हफ्ता आखिरी होगा और इस हफ्ते में और भी कंटेस्टेंट्स का पत्ता शो से कटने वाला है. वहीं अपकमिंग वीकेंड पर फराह खान और रितेश देशमुख ‘लॉक अप 2’ के विनर की घोषणा भी करेंगे और कोई एक कंटेस्टेंट शो की ट्रॉफी उठाता नजर आएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola