2 घंटे 46 मिनट की फिल्म ने Netflix पर जमाई धाक, सिनेमाघरों में हो गई थी फ्लॉप; टॉप है IMDb रेटिंग

नेटफ्लिक्स पर हाल ही में एक फिल्म रिलीज हुई है जो आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है. इस फिल्म में आपको डार्क कॉमेडी देखने को मिलेगी. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

rao bahadur on netflix
1 / 6

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर नई-नई फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इन फिल्मों को आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. आज हम आपको इन्हीं में से एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही छा गई है. इस फिल्म ने बड़ी-बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए जानते हैं हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड करने वाली इस फिल्म का नाम 'राव बहादुर' है. इस फिल्म को मेकर्स ने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया है और ये चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में आपको थ्रिलर के साथ-साथ कॉमेडी सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वेंकटेश महा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी राजपरिवार के वशंज रामप्पा राव बहादुर के अतीत रहस्यों के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म की कहानी ऑडियंस को 1991 के दौर में ले जाती है. रामप्पा राव बहादुर एक पुरानी हवेली में रहता है और वो लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहा होता है. वहीं डॉक्टर्स बोलते हैं कि उसके पास सिर्फ 4 महीने ही हैं.

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 6

फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे राव बहादुर के अतीत के राज खुलते हैं. इस दौरान कहानी में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. फिल्म के क्लाइमैक्स में असली सस्पेंस छुपा है. अगर आप भी क्लाइमैक्स में छुपे सस्पेंस की कहानी जानना चाहते हैं तो आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट5 / 6

'राव बहादुर' सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और इस फिल्म पर फ्लॉप का टैग लग गया था. वहीं अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में धाक जमाए बैठी है. फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. इस फिल्म में सत्यदेव, विकास मुप्पला और दीपा थॉमस लीड रोल में हैं.

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

वहीं 'राव बहादुर' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इनमें 'इक्का', 'स्पाइडर मैन: फार फ्रॉम होम', 'पति-पत्नी और वो दो' और 'ब्लास्ट' जैसी फिल्में शामिल हैं. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन