Satluj से 10 गुना ज्यादा धमाकेदार है दिलजीत दोसांझ की 2 घंटे 26 मिनट की फिल्म! Netflix की रही टॉप ट्रेंडिंग

दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवादों में घिरी हुई है. इससे भी ज्यादा मजेदार दिलजीत दोसांझ की एक ऐसी फिल्म है जो नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल रह चुकी है. इस फिल्म में आपको रियल लाइफ कहानी देखने को मिलेगी.

diljit dosanjh satluj amar singh chamkila
1 / 6

Diljit Dosanjh Netflix Trending Movie: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' पर विवाद गहराया हुआ है. सिनेमाघरों में बैन होने के बाद इस फिल्म को ओटीटी से भी हटा दिया गया है. अब इस फिल्म से भी 10 गुना मजेदार दिलजीत दोसांझ की एक फिल्म है जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर फिल्म

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर फिल्म2 / 6

नेटफ्लिक्स की इस फेमस फिल्म का नाम 'अमर सिंह चमकीला' है. दिलजीत दोसांझ ने इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वहीं ये फिल्म कई महीनों तक टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल रही. फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ-साथ परिणीति चोपड़ा भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

रियल लाइफ पर आधारित है कहानी

रियल लाइफ पर आधारित है कहानी3 / 6

'अमर सिंह चमकीला' फिल्म की कहानी 80 के दशक के मशहूर पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की लाइफ पर आधारित है. अमर सिंह चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत की हत्या दिनदहाड़े पंजाब में कर दी गई थी. इस घटना से हर कोई हैरान रह गया था.

फिल्म में दिखी खौफनाक घटना

फिल्म में दिखी खौफनाक घटना4 / 6

दरअसल फिल्म में दिखाया गया है कि अमर सिंह चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत के गानों में महिलाओं से जुड़े अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया जाता था. उनके गानों को सुनता तो हर कोई था लेकिन उनकी तरक्की देख कुछ लोग चिढ़ने लगे और उन पर युवाओं को बिगाड़ने का आरोप लगने लगा.

विज्ञापन

2 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म

2 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म5 / 6

फिल्म में दिखाया गया है कि अमर सिंह चमकीला और उनकी पत्नी को कट्टरपंथियों और समाज के ठेकेदार जान से मारने की धमकियां देने लग गए थे. वहीं एक दिन कॉन्सर्ट में जाते समय दोनों की हत्या कर दी गई. फिल्म को देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था.

फिल्म की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

वहीं अमर सिंह चमकीला का किरदार दिलजीत दोसांझ ने बखूबी निभाया और अमरजोत के किरदार को परिणीति चोपड़ा निभाती नजर आईं. दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद भी किया. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है. फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म के गानों को भी फैंस ने काफी पसंद किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन