हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2 घंटे 14 मिनट की वो हॉरर फिल्म, जिसे देख मुंह से निकल जाएगी चीख, डरावनी कहानी बार-बार करेगी हालत खराब

Supernatural Horror Film: अगर आप भी हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं, तो आप भी 2 घंटे 14 मिनट की ये सुपरनेचुरल फिल्म देख सकते हैं. ये एक ऐसी फिल्म है, जिसकी कहानी बेहद डरावनी है.

विज्ञापन
Lee Cronin's The Mummy. image credit- social media

Supernatural Horror Film: हॉरर फिल्मों का अपना एक फैनबेस है, जो किसी भी तरह की डरावनी फिल्म देख सकता है. हालांकि, कुछ लोग हॉरर फिल्में नहीं देख पाते हैं, लेकिन अगर आप भी हॉरर फिल्मों के दीवाने हैं और कुछ ऐसा ढूंढ रहे हो, जो हर पर डर का एहसास कराए, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी ही फिल्म लेकर आए हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में…

सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2026 की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘ली क्रोनिन की द ममी’ है. इसका निर्देशन ‘ईविल डेड राइज’ के निर्देशक ली क्रोनिन ने किया है. ये फिल्म पुरानी ‘द ममी’ फ्रैंचाइज का रीबूट या सीक्वल नहीं है बल्कि एक बिल्कुल नई और स्वतंत्र कहानी है.

दर्दनाक और डरावनी कहानी

इस फिल्म की कहानी की बात करें तो ये एक कैनन परिवार की दर्दनाक और डरावनी कहानी है. उनकी छोटी बेटी केटी काहिरा में रेगिस्तान के पास अचानक गायब हो जाती है. फिर ठीक 8 साल बाद एक प्राचीन 3,000 साल पुराने ताबूत से वो जीवित है, लेकिन एक अजीब और डरावनी हालत में वापस लौटती है.

विज्ञापन

डरावनी और अजीबोगरीब घटनाएं

फिल्म में बेटी के वापस आने पर जो खुशी का माहौल होता है, वो ज्यादा समय तक नहीं चल पाता है. दरअसल, केटी पहले जैसी नहीं होती है और उसके घर लौटने के बाद घर में डरावनी और अजीबोगरीब घटनाएं होने लगती हैं. आखिर ऐसा क्या होता है, इसके लिए आप फिल्म को देख सकते हैं.

बजट और कलेक्शन

इस फिल्म में जैक रेनर, लाइया कोस्टा और नताली ग्रेस ने बेहद अहम किरदार निभाया है. वहीं, अगर फिल्म के कुल बजट की बात करें तो इसे लगभग $22 मिलियन (करीब 180 करोड़ रुपये) में बनाया गया है. साथ ही अगर कलेक्शन पर गौर करें तो इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन $80 मिलियन (लगभग 660 करोड़ रुपये) से ज्यादा हो चुका है.

विज्ञापन

कहां देखें?

भारत में भी फिल्म ने रिलीज के बाद शुरुआती कुछ हफ्तों में अच्छी कमाई करते हुए 18 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था. अगर आप भी फिल्म को देखना चाहते हैं, तो इसे आप अपने निकटतम थिएटर जैसे- PVR Inox, Cinepolis या ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म जैसे- BookMyShow पर इसके शोज चेक कर सकते हैं.

आईएमडीबी रेटिंग

हालांकि, आधिकारिक डिजिटल या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद इसे घर बैठे ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है. ये फिल्म इंडिया में ओटीटी पर अभी नहीं आई है. हालांकि, इसे यूएस और यूके में प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है. फिल्म को आईएमडीबी पर 6.3 की रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Kumar Sanu का 28 साल पुराना गाना इंटरनेट पर वायरल, धड़ाधड़ रील्स बना रहे यूजर्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola