ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 की सीरीज इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है. इस सीरीज का नाम ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ है, जो 27 मई को जी 5 पर स्ट्रीम होने वाली थी. यह एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर आधारित है. इस सीरीज को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग शुरू हो गई थी. बता दें कि विवादों के बाद इस की रिलीज पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दिया था. लेकिन, अब खबर यह आ रही है कि सीरीज की रिलीज का रास्ता बिल्कुल साफ हो गया है. वहीं कोर्ट ने मेकर्स के आगे एक बड़ी शर्त रख दी है.
यह भी पढ़ें: फ्लॉप का टैग मिलने के बाद भी शाहरुख खान की इस फिल्म ने जीते 2 नेशनल अवॉर्ड्स, IMDb पर मिली शानदार रेटिंग
‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ सीरीज को कोर्ट ने दी मंजूरी
वेब सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने इस डॉक्यूमेंट्री को रिलीज करने की मंजूरी दे दी है. लेकिन कोर्ट ने एक शर्त रखी है. कोर्ट ने सीरीज का नाम बदलकर रिलीज करने की इजाजत दी है. कोर्ट ने सीरीज के टाइटल में ‘लॉरेंस‘ और ‘बिश्नोई’ शब्दों को हटाने को कहा है और इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. आपको बता दें कि इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज का ट्रेलर 19 अप्रैल को रिलीज किया गया था, जिसके बाद से ही सीरीज को लेकर काफी विवाद चल रहा था.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar से 10 हजार गुना ज्यादा भौकाली हैं ये 5 सीरीज, क्लाइमैक्स देख भन्ना जाएगा माथा
‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ सीरीज को लेकर कोर्ट ने रखी बड़ी शर्त
कोर्ट ने वेब सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ का नाम बदलकर रिलीज करने की अनुमति दी है. मेकर्स को कोर्ट में सीरीज का नाम अप्रूव कराना होगा. इसके बाद ही यह सीरीज स्ट्रीम की जाएगी. आपको बता दें कि सीरीज का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसके कंटेंट को लेकर काफी विवाद शुरू हो गया था, जिसके बाद पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने पत्र लिखकर केंद्र सरकार को इसकी रिलीज पर रोक लगाने को कहा था. इतना ही नहीं पंजाब पुलिस ने भी इस सीरीज की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी. दरअसल अधिकारियों का कहना था कि इस सीरीज से नौजवानों पर बुरा असर पड़ सकता है.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
12 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines