मोस्ट पॉपुलर शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ हमेशा ही लोगों को हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देता है। इस बीच अब शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के मिनी वर्जन की झलक देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान रुबीना के रिएक्शन भी बेहद कमाल के हैं। आइए जानते हैं कि लेटेस्ट प्रोमो में क्या है?
‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ का नया प्रोमो
दरअसल, कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ के एक प्रोमो वीडियो को शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि स्टेज पर आई रुबीना की मिनी वर्जन और की जबरदस्त एक्टिंग। मिस मत करना क्योंकि हंसी की गारंटी है। इस पोस्ट पर यूजर्स ने भर-भरकर कमेंट्स किए हैं।
रुबीना का मिनी वर्जन
वहीं, अगर इस वीडियो की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि कृष्णा एक छोटी बच्ची के संग बात कर रहे होते हैं और इसी दौरान रुबीना के मिनी वर्जन की एंट्री होती है। इस प्रोमो में KEYA INGLE छोटी रुबीना का किरदार निभा रही हैं। जैसे ही मिनी रुबीना की एंट्री होती है, तो सभी बेहद खुश होते हैं। इसके बाद रुबीना उन्हें किस करती हैं और उनके संग मस्ती करती हैं।
हंसते-हंसते सब लोट-पोट
इसके बाद वीडियो में मिनी रुबीना एक्टिंग करते हुए कहती हैं कि हैलो, अभिनव बेबी, मैं शूटिंग पर हूं। इसके बाद रुबीना बेहद हैरानी वाला रिएक्शन देती हैं। वीडियो में मिनी रुबीना कहती हैं कि तुम घर क्यों आ रहे हो? तुम्हारा पहाड़ों में दो साल तक रहने का रिचार्ज कराया है ना। इसके बाद रुबीना और बाकी सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। अब चिल करो और इसके बाद सभी हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- भारत-पाक तनाव का फिल्म इंडस्ट्री पर असर, फिल्में और इवेंट्स हुए कैंसिल
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
16 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
18 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
20 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
20 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
22 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
22 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines