भारत-पाक तनाव का फिल्म इंडस्ट्री पर असर, फिल्में और इवेंट्स हुए कैंसिल

भारत-पाक के बीच लगातार तनाव बढ़ता ही जा रहा है और इस तनाव को देखते हुए तमाम म्यूजिक कॉन्सर्ट, फिल्में और सीरीज को कैंसिल कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि अब तक क्या-क्या कैंसिल किया गया है?

india-pak tension

देश के मौजूदा हालात का असर फिल्म इंडस्ट्री पर पड़ रहा है।

भारत-पाक तनाव दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। इस टेंशन का सीधा असर हिंदी सिनेमा पर देखने को मिल रहा है। म्यूजिक कॉन्सर्ट से लेकर फिल्म रिलीज तक कैंसिल की गई हैं। इस बीच अब हम आपको बता रहें हैं कि इस सिचुएशन को देखते हुए अब तक क्या-क्या कैंसिल कर दिया गया है और क्या पोस्टपोन हुआ है? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

फिल्में और इवेंट्स पोस्टपोन

भारत-पाक तनाव को देखते हुए 9 मई को रिलीज होने वाली राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की थिएटर रिलीज को कैंसिल कर दिया गया है। जी हां, ये फिल्म अब 6 मई को सीधे प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके अलावा आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर भी अब रिलीज नहीं हो रहा है और इसे पोस्टपोन कर दिया गया है।

विज्ञापन

सलमान खान ने भी इवेंट किया कैंसिल

इसके अलावा भारत-पाक टेंशन के बीच बीते दिनों सलमान खान ने अपने यूके इवेंट ‘द बॉलीवुड बिग वन’ को कैंसिल किया था। इसके अलावा अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूके में शाहरुख और काजोल के स्टैच्यू रिवीलिंग इवेंट को भी किंग खान ने कैंसिल कर दिया है। पॉपुलर एक्टर कमल हासन भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

ओटीटी ने भी पोस्टपोन की सीरीज 

कमल अपनी आने वाली फिल्म ‘थग लाइफ’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया है, जिसको म्यूजिक एआर रहमान ने दिया हैं। 16 मई को इस फिल्म का म्यूजिक लॉन्च था, लेकिन अब इसको भी पोस्टपोन कर दिया गया है। ना सिर्फ थिएट्रिकल बल्कि ओटीटी प्लेटफार्म पर आ रही टीवीएफ की वेब सीरीज ‘वैरी पारिवारिक’ का सीजन 2 भी पोस्टपोन कर दिया गया है।

पाकिस्तानी शोज और फिल्मों पर बैन

इसके अलावा कई सिंगर्स ने अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट भी कैंसिल कर दिए हैं। हाल ही में अरिजीत ने अपना अबू धाबी कॉन्सर्ट कैंसिल किया था। वहीं, आज 10 मई को सिंगर ऊषा उत्थुप ने भी अपना कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया है। गौरतलब है कि हाल ही में मिनिस्ट्री ऑफ इनफार्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ऑफ इंडिया ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को पाकिस्तानी फिल्म, शोज, गानों और पोस्टकास्ट हटाने की मांग की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ