---विज्ञापन---

Lal Salaam First Look: ‘आंखों पर चश्मा… स्टाइलिश टोपी…’, ‘लाल सलाम’ से रजनीकांत का फर्स्ट लुक आउट

Lal Salaam First Look: साउथ सिनेमा के थलाइवा रजनीकांत अपकमिंग फिल्म ‘लाल सलाम’ में नजर आने वाले हैं। बीते दिन फिल्म ‘लाल सलाम’ से सुपरस्टार रजनीकांत का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया है, जिसे देखकर फैंस बहुत खुश हो गए हैं। साथ ही फैंस इस फिल्म के लिए एक्साइटेड भी हो गए हैं। इस […]

---विज्ञापन---

Lal Salaam First Look: साउथ सिनेमा के थलाइवा रजनीकांत अपकमिंग फिल्म ‘लाल सलाम’ में नजर आने वाले हैं। बीते दिन फिल्म ‘लाल सलाम’ से सुपरस्टार रजनीकांत का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया है, जिसे देखकर फैंस बहुत खुश हो गए हैं।

साथ ही फैंस इस फिल्म के लिए एक्साइटेड भी हो गए हैं। इस लुक में रजनीकांत की सादगी देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और उनका ये लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

---विज्ञापन---

‘मुंबई में आ गया है सबका फेवरिट भाई’- ‘लाल सलाम’ से रजनीकांत का फर्स्ट लुक आउट

बता दें कि रजनीकांत की इस फोटो को लायका प्रोडक्शंस के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। साथ ही इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि- ‘मुंबई में आ गया है सबका फेवरिट भाई, तलैवा का होने जा रहा है आगाज, लाल सलाम में मोईद्दीन के रोल में सुपरस्टार रजनीकांत।’

ये भी पढ़ेंः Raghav-Parineeti Engagement: राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की सगाई की डेट कन्फर्म, दिल्ली में धूमधाम से करेंगे Ring Exchange
Lal Salaam First Look

Lal Salaam First Look

इंग्लिश और तमिल में रिलीज किया गया पोस्टर 

वहीं, इस पोस्ट पर अब फैंस भी अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। बताते चलें कि फिल्म लाल सलाम से रजनीकांत के लुक के पोस्टर को इंग्लिश और तमिल में रिलीज किया गया है। वहीं, इस फिल्म को रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ही डायरेक्ट कर रही हैं। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि फिल्म में रजनीकांत का कैमियो है।

---विज्ञापन---
Lal Salaam First Look

Lal Salaam First Look

ये भी पढ़ेंः Lara Dutta: लिव इन से लेकर तलाकशुदा से शादी करने तक, यूं बटोरी हैं लारा दत्ता ने सुर्खियां

फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है अभी

बता दें कि फिल्म लाल सलाम में विष्णु विशाल और विक्रांत लीड रोल में नजर आने वाले हैं। साथ ही इस फिल्म का म्यूजिक ए.आर. रहमान का है। वहीं, अगर इस फिल्म की रिलीज डेट का बात करें तो फिलहाल इसका ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि सुपरस्टार रजनीकांत की ये फिल्म 2023 में ही रिलीज हो सकती है। वहीं, फिल्म के पोस्टर को देखने के बाद फैंस में इसको लेकर खूब एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। साथ ही अब सभी को एक्टर रजनीकांत की आने वाली फिल्म लाल सलाम के रिलीज होने का इंतजार हैं।

ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

First published on: May 08, 2023 11:28 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola