Lakadbaggha Trailer: लकड़बग्घा के निर्माताओं ने मंगलवार, 3 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया। एनिमल लव बेस्ड इस फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े करने वाला है। ट्रेलर के साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। इस फिल्म में अंशुमन झा मुख्य भूमिका निभाया है। विक्टर मुखर्जी द्वारा निर्देशित एक्शन-थ्रिलर में अंशुमन झा के अलावा रिधि डोगरा, मिलिंद सोमन और परेश पाहुजा भी लीड रोल में हैं। लकड़बग्घा 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
लकड़बग्घा का ट्रेलर आउट (Lakadbaggha Trailer Out)
फिल्म निर्माताओं ने ‘लकड़बग्घा’ के ट्रेलर को आज यानी 3 जनवरी, 2023 को जारी किया है। फिल्म के ट्रेलर को अंशुमन झा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस फिल्म में टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा एक सीबीआई अधिकारी का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म में रिद्धि का नाम अक्षरा डिसूजा है। वहीं अंशुमन झा, अर्जुन बक्शी का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं, जो एक एनिमल लवर होता है और वह बचपन से ही जानवरों के हक के लिए लड़ता है।
और पढ़िए –Bigg Boss 16: टीना दत्ता और शालिन भनोट के रिश्ते पर घरवालों ने उठाए सवाल, यहां देखें लेटेस्ट प्रोमो
फिल्म की कहानी
लकड़बग्घा कोलकाता में एक पशु संरक्षक अर्जुन बख्शी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने लापता कुत्ते शोंकू की तलाश कर रहा है। डॉगी की खोज करते हुए अर्जुन को पशु तस्करी का पता चलता है। धमाकेदार ट्रेलर को शेयर करते हुए हुए अंशुमन झा ने कैप्शन में लिखा है,’लकड़बग्घा का ट्रेलर आ गया है। मार्क ट्वेन ने ठीक ही कहा था कि ‘लड़ाई में कुत्ते के आकार का महत्व नहीं है, कुत्ते में लड़ाई के आकार का महत्व है।’
ये भी पढ़ें: सितारों के सितारे, जो रुपहले पर्दे पर मचाएंगे धमाल
इस फिल्म से होगी ‘लकड़बग्घा’ की भिड़ंत
विक्टर मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म फिल्म ‘लकड़बग्घा’ 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे फर्स्ट रे फिल्म्स के जरिए प्रोड्यूस किया गया है। अंशुमन झा ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर कहा था,’मैं अर्जुन बक्शी का किरदार निभाकर आभारी हूं कि मुझे क्राव-मगा में ट्रेनिंग लेने और उनके साधारण लेकिन इस किरदार को करने का मौका मिला।’
और पढ़िए –Pathaan Trailer Leak: शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर लीक, देखें वीडियो
आपको बता दें कि, इसी दिन यानी 13 जनवरी को ही बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ (Kuttey) भी दस्तक देने वाली है। यानी अशुमने के इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुत्ते से टक्कर मिलेगी। अब देखना यह होगा कि दर्शक किस पर मेहरबान होते हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines