Bigg Boss 16: टीना दत्ता और शालिन भनोट के रिश्ते पर घरवालों ने उठाए सवाल, यहां देखें लेटेस्ट प्रोमो
Edited By Niharika Gupta

Bigg Boss 16: टीना और शालीन के रिश्ते पर घर वालो ने दी अपनी राय, यहां देखें लेटेस्ट प्रोमो
Edited By Niharika Gupta

Bigg Boss 16: टीना और शालीन के रिश्ते पर घर वालो ने दी अपनी राय, यहां देखें लेटेस्ट प्रोमो
Bigg Boss 16: रियालटी शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) के घर में हाल ही में नए साल का जन्न मनाया गया था। जहां घर के सदस्य को खुब मस्ती करते देखा गया। वहीं शालीन और टीना को कॉजी होते भी देखा गया।
वहीं मेकर्स ने शो के लेटेस्ट प्रोमो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है, जिसमें घर के सदस्य टीना और शालीन के रिश्ते को लेकर अपनी- अपनी राय रखते दिख रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/Cm4ELTsjP_y/?utm_source=ig_web_copy_link
कलर्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट प्रोमो को फैंस के साथ साझा किया गया है। क्लिप के शुरुआत में निमृत और स्टेन को एक साथ कंफेशन रूम में देखा जा सकता है। निमृत कहती हैं कि ‘मुझे उनके रिश्ते में कोई सच्चाई नहीं नजर आती। #fake।’ स्टेन भी उनको लेकर कहते हैं कि ‘कुछ साल बाद ये शो मिला इसलिए वो ऐसा कर रहे।’
https://www.instagram.com/reel/Cm5yVv1jNtD/?utm_source=ig_web_copy_link
इसके बाद प्रियंका को भी कंफेशन रूम में देखा जाता है। प्रियंका कहती हैं कि ‘वो ओपनली साथ में रहते हैं, वो है ही काफी अलग।’ इसके बाद अब्दू कहते हैं कि ‘वह रॉमेंटिंग होने लगते हैं जब नॉमिनेशन होने वाला होता है। मुझे उनका रिश्ता समझ में ही नहीं आता।’ कलर्स ने इस वीडियो का कैप्शन दिया- ‘2023 के पहले ही हफ्ते में सवालों से घिरा टीना और शालिन का रिश्ता।’
वहीं फैंस भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘अब्दु ने सही बोला।’ दूसरे ने लिखा- ‘यार सच में कितने बोरिंग है टीना और शालीन इन दोनो से बेटर तो सुंभुल खेल रही है।’ एक अन्य ने कहा- ‘वे पूरी तरह से नकली हैं, सबको #sidnaaz बनना है।’
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: