बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता इम्तियाज अली ने साल 2018 में एक फिल्म ‘लैला मजनू’ बनाई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. लेकिन इम्तियाज अली की इस फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया, तो इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे थे. इतना नहीं दोबारा रिलीज होने के बाद यह फिल्म हिट साबित हुई थी. अब 8 साल के लंबे इंतजार के बाद इम्तियाज अली एक नई मूवी लेकर आ रहे हैं, जिसका एक वीडियो उन्होंने शेयर किया है. जैसे ही यह वीडियो सामने आया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. दरअसल, ‘लैला मजनू’ के फैंस इसे जमकर शेयर कर रहे हैं.
इम्तियाज अली बना रहे है ‘हीर रांझा’
आपको बता दें कि साल 2018 में इम्तियाज अली ने ‘लैला मजनू’ जैसी कल्ट फिल्म बनाई थी. हालांकि, अब 8 साल के इंतजार के बाद वो दूसरी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें एकता कपूर और इम्तियाज अली एक साथ काम कर रहे हैं. इम्तियाज अली ने इस नई फिल्म को ‘हीर रांझा’ का टाइटल दिया है. रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इम्तियाज अली की फिल्म ‘हीर रांझा’ साल 2018 में आई ‘लैला मजनू’ का दूसरा हिस्सा है.
यह भी पढ़ें: जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही ये 3 फिल्में और सीरीज, पहले नंबर पर इस सीरीज ने किया कब्जा, IMDb ने दी शानदार रेटिंग
वीडियो शेयर कर ‘हीर रांझा’ की अनाउंसमेंट
बॉलीवुड फिल्म फिल्ममेकर इम्तियाज अली ‘लैला मजनू’ के बाद एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने एकता कपूर के साथ हाथ मिलाया है. आज यानी 14 फरवरी ‘वैलेंटाइन डे’ के मौके पर इम्तियाज अली ने फिल्म ‘हीर रांझा’ का 50 सेकंड एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ‘लैला मजनू’ के क्लिप को दिखाया गया है. हालांकि, वीडियो में फिल्म का टाइटल ‘हीर रांझा’ रखा गया है. इस वीडियो के बाद लोगों को लग रहा है कि ‘लैला मजनू’ और ‘हीर रांझा’ की कहानी एक जैसी होने वाली है. आपको बता दें कि फिल्म ‘हीर रांझा’ के कलाकारो के चेहरे को अभी रिवील नहीं किया गया है. इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू की जा सकती है.
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
55 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines