Aamir Khan-Gracy Singh का 24 साल बाद री-यूनियन, आइकॉनिक जोड़ी देख फैंस को याद आई 'लगान'

Aamir Khan And Gracy Singh: आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोणार्क गोवारिकर और नियति कनकिया की शादी में लंबे वक्त के बाद एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह नजर आईं। दूसरी तरफ आमिर खान भी पहुंचे। दोनों को देख फैंस को ‘लगान’ की आइकॉनिक जोड़ी याद आ गई।

lagaan actress gracy singh and aamir khan appearance ashutosh gowarikers sons wedding

Aamir Khan And Gracy Singh. File Photo

विज्ञापन

Aamir Khan And Gracy Singh: साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘लगान’ को भला कोई कैसे भूल सकता है। फिल्म में आमिर खान और ग्रेसी सिंह की आइकॉनिक जोड़ी देखने को मिली थी। अब करीब 24 साल बाद यह जोड़ी एक बार फिर फैंस को देखने के लिए मिली है। मौका था बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोणार्क गोवारिकर और नियति कनकिया की शादी का। इस मौके पर बी-टाउन के कई सेलिब्रिटी शिरकत करने के लिए पहुंचे। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान भी न्यूली वेड्स कपल को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान ग्रेसी सिंह लंबे वक्त के बाद किसी इवेंट में नजर आईं। एक ही इवेंट में आमिर और ग्रेसी सिंह को देख फैंस को ‘लगान’ याद आ गई।

बेहद खूबसूरत दिखीं ग्रेसी

एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह की बात करें तो वह लाइमलाइट से काफी दूर रहना पसंद करती हैं। कई साल से उन्हें किसी फिल्म में भी नहीं देखा गया है। आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोणार्क गोवारिकर की शादी में अचानक एंट्री लेकर ग्रेसी सिंह ने फैंस को चौंका दिया। इस खास माैके पर एक्ट्रेस एथनिक लुक में नजर आईं। उन्होंने लाइट पिंक और क्रीम कॉम्बिनेशन वाला लहंगा पहना हुआ था। सिंपल मेकअप के साथ उन्होंने नो जूलरी लुक कैरी किया। लंबे खुले बालों में ग्रेसी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

Advertisment

फैंस ने बरसाया प्यार

ग्रेसी सिंह को लंबे वक्त के बाद किसी इवेंट में देखने के बाद फैंस भी अपनी एक्साइटमेंट को कंट्रोल नहीं कर सके। एक यूजर ने लिखा, ‘वह बहुत सुंदर है। डॉक्टर सुमन..बहुत स्वाभाविक।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वह मुझे वहीदा रहमान की याद दिलाती हैं।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत खूबसूरत लग रही हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘डॉक्टर सुमन मुन्नाभाई एमबीबीएस।’

विज्ञापन

‘लगान’ का री-यूनियन

कोणार्क गोवारिकर और नियति कनकिया की शादी में सुपरस्टार आमिर खान भी नजर आए। इस मौके पर उन्होंने डार्क कोट पहन रखा था। आमिर और ग्रेसी भले ही एक साथ नजर नहीं आए हों लेकिन दोनों को इवेंट में देखने के बाद फैंस की पुरानी यादें ताजा जरूर हो गई हैं। ऐसा लग रहा था कि ‘लगान’ का री-यूनियन हो रहा है। गौरतलब है कि ग्रेसी सिंह ‘लगान’ के अलावा ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ