Oscar 2025 में होस्ट की हिंदी सुन हैरान हुए फैंस, बोले- नाश्ते के साथ ऑस्कर देखना...

Conan O’Brien In Oscars 2025: 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स में पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिला है, जब होस्ट कॉनन ओ’ब्रायन ने हिंदी में वेलकम स्पीच दी।

oscars 2025 host conan o brien speech hindi during welcome speech

Conan O'Brien In Oscars 2025. File Photo

Conan O’Brien In Oscars 2025: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 97वें अकेडमी अवॉर्ड्स (Oscars 2025) की शुरुआत हो गई है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज की तरफ से इस साल के ऑस्कर विनर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस साल Oscars Awards 2025 को कॉनन ओ’ब्रायन होस्ट कर रहे हैं। इस पर पूरी दुनिया की नजर तो है, साथ ही कॉनन ओ’ब्रायन ने हिंदी में बात करते हुए हिस्ट्री क्रिएट कर दी है। बता दें कि कॉनन ओ’ब्रायन पहली बार ऑस्कर को होस्ट कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ इंग्लिश भाषा के साथ लोगों का स्वागत नहीं किया बल्कि हिंदी, स्पैनिश और चाइनीज समेत अन्य भाषाओं में बात करते हुए लोगों का स्वागत किया।

विज्ञापन

वेलकम स्पीच में हिंदी में बात

जाहिर है कि जियो हॉटस्टार पर 97वें अकेडमी अवॉर्ड्स को लाइव देखा जा रहा है। इस बार अवॉर्ड्स शो होस्ट करने की कमान कॉनन ओ’ब्रायन ने संभाली है। उन्होंने अवॉर्ड्स का आगाज करते हुए वेलकम स्पीच दी। स्पीच के दौरान जैसे ही उन्होंने अचानक हिंदी में बात की तो सुनने वाले भी हैरान रह गए। पहली बार होस्टिंग के साथ ही हिंदी में बात करते हुए उन्होंने इतिहास रच दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले होस्ट कॉनन ओ’ब्रायन?

होस्ट कॉनन ओ’ब्रायन ने ऑस्कर अवॉर्ड 2025 को होस्ट करते हुए वेलकम स्पीच में कहा, ‘नमस्कार.. इंडिया में इस समय सुबह है। मुझे उम्मीद है कि आप नाश्ता करते-करते 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स का लुत्फ उठा रहे होंगे।’ News18 की रिपोर्ट की मानें तो कॉनन ओ’ब्रायन ऑस्कर अवॉर्ड्स के पहले होस्ट बन गए हैं, जिन्होंने हिंदी में बात की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस इंडियन फिल्म ने जीता अवॉर्ड

बता दें कि ऑस्कर 2025 में एनिमेटेड फीचर फिल्म केटेगरी में फिल्म ‘फ्लो’ ने अवॉर्ड जीता है। ये पल इंडियन सिनेमा के लिए काफी ऐतिहासिक बन चुका है। इसके अलावा ‘फ्लो’ ने साबित कर दिया है कि इंटरनेशनल लेवल पर भी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को पहचान मिल सकती है। वहीं फेमस हॉलीवुड एक्टर किरन कल्किन को फिल्म ‘द रियल पेन’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ