हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

21 सालों से आशिकों के दिल पर राज कर रहा ये रोमांटिक गाना, Kumar Sanu की आवाज ने बनाया अमर!

Bollywood Evergreen Romantic Song: कुमार सानू का 21 साल पुराना रोमांटिक गाना आज भी आशिकों के दिल पर राज कर रहा है. इस गाने में प्यार, बेचैनी और तड़प की दास्तान देखने को मिलती है. वहीं गाने के बोल हर आशिक के दिल को छू जाते हैं. चलिए जानते हैं हम किस गाने की बात कर रहे हैं?

विज्ञापन

Bollywood Evergreen Romantic Song: बॉलीवुड के कुछ गाने तो ऐसे हैं जो सीधे दिल में उतर जाते हैं. आज हम एक ऐसे गाने की बात करने जा रहे हैं जो 21 साल पहले रिलीज हुआ था और आज भी ये गाना आशिकों के दिल पर राज करता है. कुमार सानू की आवाज ने इस गाने को कल्ट क्लासिक बना दिया. गाने के बोल सीधे दिल पर वार करते हैं. वैसे तो कुमार सानू के हर गानों ने दिल जीता है, लेकिन 21 साल पुराने इस गाने में कुमार सानू ने अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि ये अमर हो गया है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस गाने की बात कर रहे हैं?

21 साल पहले आया था गाना

हम साल 2005 में आई फिल्म ‘नाम गुम जाएगा’ के गाने की बात कर रहे हैं. इस फिल्म में दिया मिर्जा के साथ राकेश बापट लीड रोल में नजर आए थे. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन फिल्म के गाने को कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल ने अपनी आवाज में ऐसा गया कि ये दिलों पर छा गया. ये गाना 21 साल पहले हर किसी की जुबान पर सज गया था.

यह भी पढ़ें: कभी 500 रुपये लेकर मुंबई आई थी ये हसीना, ‘धोनी’ की वजह से बनी स्टार; आज करोड़ों में है नेटवर्थ

विज्ञापन

कुमार सानू की आवाज ने लगाए चार चांद

हर आशिक के इस फेवरेट गाने का नाम ‘रातों में जगाया’ है. ये गाना अपने म्यूजिक और लिरिक्स के लिए आज भी युवाओं के बीच फेमस है. भले ही आज के दौर में नए-नए गाने ट्रेंड हो रहे हों, लेकिन इस गाने के खूबसूरत लिरिक्स ने इसे एवरग्रीन बना दिया है. इस गाने में राकेश बापट और दिया मिर्जा की गजब की केमिस्ट्री देखने को मिलती है. वहीं कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल की जुगलबंदी ने इस गाने में चार चांद लगा दिए.

यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 में अजय देवगन संग नजर आएंगे ये 8 स्टार्स, पुरानी कास्ट के साथ नए सितारों की कॉमेडी का लगेगा तड़का!

विज्ञापन

गाने में दिखी प्यार की दास्तान

कुमार सानू के इस गाने में प्यार, तड़प और बेचैनी देखने को मिलती है, जो आशिकी में डूबा हर इंसान महसूस करता है. वहीं इस गाने की फिल्म ‘नाम गुम जाएगा’ की बात करें तो इस फिल्म में सस्पेंस और सीक्रेट्स को दिखाया गया है. फिल्म में दिया मिर्जा और राकेश बापट के साथ-साथ दिव्या दत्ता और मंदिरा बेदी भी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म के गाने ‘रातों में जगाया’ को आप यूट्यूब या फिर किसी भी म्यूजिक ऐप पर सुन सकते हैं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola