कभी 500 रुपये लेकर मुंबई आई थी ये हसीना, 'धोनी' की वजह से बनी स्टार; आज करोड़ों में है नेटवर्थ

Birthday Special: बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं जिनका सफर स्ट्रगल से ही शुरू हुआ. इसके बाद भी उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर अपने सपनों का मुकाम हासिल किया. आज हम एक ऐसी ही हसीना की बात करने जा रहे हैं जो कभी मुंबई 500 रुपये लेकर आई थी और आज ये हसीना करोड़ों की मालकिन है. चलिए जानते हैं आखिर ये एक्ट्रेस कौन है?

disha patani birthday
1 / 8

विज्ञापन

बरेली से मुंबई तक का सफर

बरेली से मुंबई तक का सफर2 / 8

बॉलीवुड की इस ग्लैमरस हसीना का नाम दिशा पाटनी है. 'वेलकम टू द जंगल' फेम एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में आने के लिए खूब पापड़ बेले हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वालीं दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1992 को एक पुलिस अफसर की फैमिली में हुआ था.

विज्ञापन

दिशा पटानी की फैमिली

दिशा पटानी की फैमिली3 / 8

दिशा के पिता जगदीश सिंह पटानी पुलिस ऑफिसर हैं और उनकी मां पद्मा पटानी हेल्थ इंस्पेक्टर हैं. वहीं दिशा की बहन खुशबू पटानी भी भारतीय सेना में मेजर रह चुकी हैं. अब वो एक फिटनेस कोच हैं. दिशा का एक भाई भी है जिसका नाम सूर्यांश पटानी है.

मॉडलिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई

मॉडलिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई4 / 8

दिशा ने अपनी स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद लखनऊ स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया था. लेकिन दूसरे साल ही दिशा ने पढ़ाई छोड़ दी और उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाया.

विज्ञापन

500 रुपये लेकर आई थीं मुंबई

500 रुपये लेकर आई थीं मुंबई5 / 8

साल 2013 में दिशा ने इंदौर के पॉन्ड्स फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भाग लिया और वो फर्स्ट रनर-अप रहीं. बस फिर क्या था अपना सपना पूरा करने के लिए दिशा मुंबई चली आईं. इंडिया टुडे के अनुसार दिशा ने बताया था कि जब वो मुंबई आई थीं, तब उनके पास सिर्फ 500 रुपये थे.

करियर की पहली फिल्म

करियर की पहली फिल्म6 / 8

दिशा ने इंटरव्यू में कहा था कि मैं 500 रुपये लेकर मुंबई में एक ब्यूटी पेजेंट में पार्टिसिपेट करने आई थी. इसके बाद मुझे ऑडिशन के लिए फोन आने लगे थे. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'लोफर' से की थी. ये फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी, हालांकि इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस को कुछ खास पहचान नहीं मिल सकी.

विज्ञापन

बॉलीवुड में पहली ही फिल्म ने बनाया स्टार

बॉलीवुड में पहली ही फिल्म ने बनाया स्टार7 / 8

साल 2016 में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कदम रखा. दिशा की पहली फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' थी. इस फिल्म में काम करने के बाद दिशा रातोंरात स्टार बन गई थीं. इस फिल्म ने दिशा की लाइफ ही बदल दी और इसके बाद उन्हें बॉलीवुड में एक के बाद एक फिल्में मिलती रहीं.

कितनी है नेटवर्थ?

कितनी है नेटवर्थ?8 / 8

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा पाटनी की नेटवर्थ 75 करोड़ है. एक्ट्रेस फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया पर पैसा कमाती हैं. वहीं एक्ट्रेस के पास मर्सिडीज-बेंज एस450, लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट और बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज जैसी लग्जरी गाड़ियां भी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन