Dhamaal 4 में अजय देवगन संग नजर आएंगे ये 8 स्टार्स, पुरानी कास्ट के साथ नए सितारों की कॉमेडी का लगेगा तड़का!

Dhamaal 4 Star Cast: अजय देवगन की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ 8 सितारे कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे. 'धमाल 4' में पुरानी कास्ट के साथ-साथ नए सितारों की भी जुगलबंदी देखने को मिलेगी. चलिए जानते हैं अजय देवगन के साथ-साथ फिल्म में और कौन-कौन है?

dhamaal 4
1 / 9

विज्ञापन

रितेश देशमुख

रितेश देशमुख2 / 9

रितेश देशमुख भी इस फिल्म में अपनी कॉमेडी से ऑडियंस को हंसाते नजर आएंगे. 'धमाल' के पहले पार्ट से लेकर चौथे पार्ट तक, रितेश देशमुख हमेशा से ही इस फिल्म का हिस्सा रहे हैं. वहीं अब एक बार फिर एक्टर अपनी एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस करते दिखाई देंगे.

विज्ञापन

अरशद वारसी

अरशद वारसी3 / 9

अरशद वारसी भी इस फिल्म में अजय देवगन के साथ ऑडियंस को कॉमेडी का डोज देंगे. अरशद वारसी भी 'धमाल' फ्रेंचाइजी से शुरुआत से ही जुड़े हुए हैं. वहीं एक बार फिर अजय देवगन के साथ अरशद को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

जावेद जाफरी

जावेद जाफरी4 / 9

जावेद जाफरी का भी 'धमाल' फ्रेंचाइजी से पुराना नाता रहा है. अरशद वारसी के साथ जावेद जाफरी की जोड़ी को एक बार फिर ऑडियंस धमाल मचाते देखेगी. जावेद जाफरी ने अपने किरदार से ऑडियंस को पहले भी खूब एंटरटेन किया था और अभी भी एंटरटेन करते नजर आएंगे.

विज्ञापन

ईशा गुप्ता

ईशा गुप्ता5 / 9

ईशा गुप्ता भी इस फिल्म में नजर आने वाली हैं. ट्रेलर में ईशा गुप्ता की जोड़ी अजय देवगन के साथ देखने को मिली. वहीं ईशा भी पुरानी कास्ट के साथ इस बार अपनी कॉमेडी का तड़का भी लगाती दिखेंगी.

संजीदा शेख

संजीदा शेख6 / 9

संजीदा शेख की भी 'धमाल 4' में एंट्री हो चुकी है. बाकी सितारों के साथ-साथ संजीदा शेख भी ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से इंप्रेस करती दिखाई देंगी. संजीदा को फिल्म में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. बता दें इस फिल्म में संजीदा की जोड़ी अरशद वारसी संग दिखाई देगी.

विज्ञापन

अंजली आनंद

अंजली आनंद7 / 9

'धमाल 4' में पुरानी कास्ट के साथ अंजली आनंद भी अपनी कॉमेडी का तड़का लगाएंगी. अंजली आनंद की जोड़ी इस फिल्म में रितेश देशमुख के साथ नजर आने वाली है. वहीं ट्रेलर में अंजली की एक्टिंग को देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

संजय मिश्रा

संजय मिश्रा8 / 9

संजय मिश्रा एक बार फिर अपनी कॉमेडी से ऑडियंस को हंसाते नजर आएंगे. अजय देवगन के साथ संजय मिश्रा की कॉमेडी की जुगलबंदी फैंस को खूब हंसाने वाली है. वहीं ऑडियंस भी संजय मिश्रा और अजय देवगन की जोड़ी को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं.

विज्ञापन

रवि किशन

रवि किशन9 / 9

भोजपुरी से बॉलीवुड तक पर छाने वाले रवि किशन भी 'धमाल 4' का हिस्सा बन चुके हैं. ट्र्रेलर में रवि किशन भी अपनी कॉमेडी से तहलका मचाते नजर आए. वहीं रवि किशन फिल्म के लीड एक्टर्स में से एक हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन