मुंबई: कमाल राशिद खान (Kamal Rashid Khan) यानी केआरके को 29 अगस्त को मलाड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। स्व घोषित फिल्म क्रिटीक को साल 2020 में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान के बारे में अपमानजनक ट्वीट करने और 2021 में एक छेड़छाड़ मामले को लेकर गिरफ्तार किया गया था। दोनों ही केस में जमानत मिलने के बाद उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बदले की बात कही थी। हालांकि, अब वो इससे पलट गए हैं।
केआरके (KRK takes U turn in vengeance tweet) ने ट्विटर पर वापसी करते ही लिखा, ‘मैं अपने प्रतिशोध के लिए वापस आ गया हूं’, वहीं अब उन्होंने अपने बयान से पलटते हुए एक और ट्वीट किया है।
अभी पढ़ें – Jubin Nautiyal ने #ArrestJubinNautiyal ट्रेंड को लेकर तोड़ी चुप्पी, जानें पूरा मामला
लेटेस्ट पोस्ट में कमाल राशिद ने लिखा, ”मीडिया नई कहानियां गढ़ रहा है। मैं वापस आ गया हूं और अपने घर पर सुरक्षित हूं। मुझे किसी से बदला लेने की जरूरत नहीं है। मेरे साथ जो भी बुरा हुआ, मैं उसे भूल गया हूं। मुझे विश्वास है, यह मेरे भाग्य में लिखा गया था।”
हालांकि, नेटिजेंस ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘जेल का रिव्यू भी दे दो।’ दूसरे ने लिखा, ‘कितने पैसे मिले ये ट्वीट करने के?’, जबकि कुछ अन्य लोगों ने उनसे ब्रह्मास्त्र का रिव्यू देने की बात कही है। बता दें,
कमाल खान ने ट्वीट में ऋषि कपूर और इरफान के निधन के बाद कुछ आपत्तिजनक लिखा था।
फिर, 5 सितंबर को, उन्हें 2021 से एक छेड़छाड़ के मामले में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार गिरफ्तार किया गया, जिसे वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। दोनों मामलों में जमानत मिलने के बाद केआरके ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, ‘मैं अपने प्रतिशोध के लिए वापस आ गया हूं’
अभी पढ़ें – Bharti Singh: लेडी बाउंसर संग भारती सिंह ने किया ये काम, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
2020 के मामले में, पुलिस ने दावा किया था कि केआरके की पोस्ट सांप्रदायिक थी और उन्होंने बॉलीवुड हस्तियों को निशाना बनाया। हालांकि, उन्होंने अपनी जमानत याचिका में कहा कि विचाराधीन ट्वीट केवल लक्ष्मी बम फिल्म के टाइटल पर उनकी टिप्पणी थी और पुलिस द्वारा आरोपित कोई अपराध नहीं किया गया था।
छेड़छाड़ के मामले के बारे में बात करते हुए केआरके ने अपनी जमानत याचिका में दावा किया कि प्राथमिकी की सामग्री कथित छेड़छाड़ की घटना से व्यावहारिक रूप से मेल नहीं खाती। कुछ दिनों पहले केआरके के बेटे फैसल ने अभिनेता के अकाउंट से पहला ट्वीट पोस्ट किया और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख से केआरके के जान की सुरक्षा की मदद मांगी थी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines