---विज्ञापन---

Bharti Singh: लेडी बाउंसर संग भारती सिंह ने किया ये काम, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Bharti Singh Video: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) आजकल चर्चा में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाला ही में भारती सिंह एक अवॉर्ड शो में पहुंची थीं। इस दौरान भारती सिंह का मस्ती भरा अंदाज सामने आया है। भारती सिंह का यह वीडियो (Bharti Singh Video) सोशल […]

Bharti Singh Video: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) आजकल चर्चा में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाला ही में भारती सिंह एक अवॉर्ड शो में पहुंची थीं। इस दौरान भारती सिंह का मस्ती भरा अंदाज सामने आया है। भारती सिंह का यह वीडियो (Bharti Singh Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

फीमेल बाउंसर संग आईं नजर

लेटेस्ट वीडियो में भारती सिंह फीमेल बाउंसर संग दिखाई दे रही हैं। भारती सिंह की लुक की बात करें तो वो पिंक लहंगा में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने डार्क पिंक जैकेट कैरी किया है। भारती सिंह फीमेल बाउंसर संग मस्ती करती नजर आ रही हैं। इंटरनेट वर्ल्ड में भारती सिंह का यह वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें KRK ने ट्विटर पर की वापसी, जमानत पर बाहर आते ही लिखा ‘मैं अपने प्रतिशोध के…

 

---विज्ञापन---

सादगी ने लूटा फैंस का दिल

अपने दिलकश अंदाज के मशहूर भारती सिंह ने एक बार फिर अपनी सादगी से फैंस का दिल जीता। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह लेडी बाउंसर के साथ मस्ती कर रही हैं। इसके अलावा कॉमेडी क्वीन बाउंसर संग मीडिया के सामने जमकर पोज देती हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें पैपराजी से आलिया भट्ट ने मांगी माफी, वजह जान हो जाएंगे हैरान

 

---विज्ञापन---

कपिल शर्मा शो को कहा अलविदा

कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma Show) में अपनी कॉमेडी से सबको गुदगुदाने वाली भारती सिंह ने कॉमेडी शो को अलविदा कह दिया। हालांकि भारती सिंह ने क्यों इस शो को छोड़ा इसकी आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का शो शुरू हो चुका है और फैंस भारती की कमी बखूबी महसूस कर रहे हैं।

 

---विज्ञापन---

मदरहुड कर रही हैं एंजॉय

आपको बता दें कि इसी साल भारती सिंह मां बनी हैं। भारती सिंह और हर्ष लिम्बचियां ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। भारती अक्सर अपने बेटे की तस्वीरें और वीडियो फैंस संग साझा करती हैं। भारती अभी अपना मदरहुड पीरियड एन्जॉय कर रही हैं।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 12, 2022 11:22 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola