मुंबई: बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) पिछले काफी समय से विवादों में घिरे हुए हैं। उनके हालिया कॉन्सर्ट की घोषणा के बाद से ही सिंगर का नाम सुर्खियों में है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएस में जुबिन के एक म्यूजिक कॉन्सर्ट का कार्यक्रम होना था, जिसे जय सिंह द्वारा आयोजित किया जाना था। इस घोषणा के तुरंत बाद ही, नेटिज़न्स ने जय सिंह के साथ जुबिन के कथित संबंध होने को लेकर उनकी ट्रोलिंग शुरू कर दी, मामला धीरे-धीरे विरोध में बदल गया।

विज्ञापन

बता दें, जय सिंह कथित रूप से एक प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन का सदस्य है। कॉन्सर्ट की घोषणा के बाद ट्विटर पर #ArrestJubinNautiyal ट्रेंड करने लगा और नेटिज़न्स ने सिंगर को देशद्रोही बताना शुरू कर दिया। अब अपने एक इंटरव्यू में जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal opens up on his arrest news) ने अपने खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

गायक जुबिन नौटियाल ने ट्विटर पर गिरफ्तारी कॉल का जवाब दिया

जुबिन का कॉन्सर्ट 23 सितंबर को ह्यूस्टन में होना था, जिसे प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन के सदस्य जय सिंह आयोजित कर रहे थे। अब इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए जुबिन ने कहा कि, “मैं उन लोगों में से किसी को नहीं जानता। हमने अगस्त में शो रद्द कर दिया। कॉन्ट्रैक्ट मेरे मैनेजर और हरिजिंदर सिंह नामक एक प्रमोटर के बीच था। मुझे नहीं पता कि यह कैसे हुआ। मेरी माँ अवसाद में है। मेरे पास कहने के लिए और कुछ नहीं है। मैंने यह सब कह दिया है। खबर को एक पेड ट्विटर थ्रेड से उठाया गया था। किसी ने मुझसे एक बार पूछने की जहमत तक नहीं उठाई। राष्ट्र-विरोधी? मैं?”

विज्ञापन

हालांकि, कई लोगों ने जुबिन का बचाव भी किया। ट्विटर पर #ArrestJubinNautiyal ट्वीट्स के ट्रेंड होने के तुरंत बाद, सिंगर ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने के लिए कहा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “नमस्कार दोस्तों और ट्विटर परिवार, मैं यात्रा कर रहा हूं और अगले पूरे महीने शूटिंग करूंगा। अफवाहों पर परेशान न हों। मैं अपने देश से प्यार करता हूं। मैं आप सभी से प्यार करता हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ