---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 3: गिरगिट की तरह Kritika Malik ने बदला रंग, Vishal Pandey के साथ खेला खेल

Bigg Boss OTT 3 में आए दिन हाई वोल्टेड ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे के खिलाफ अब खुलकर खेलने लगे हैं। अरमान मलिक जहां अब सामने से वार करने लगे हैं वहीं उनकी पत्नी कृतिका मलिक को देखकर ऐसा लगता है कि वो अब अपने दिमाग से चलने लगी हैं। कृतिका मलिक ने अपनी ही बात से इस कदल पलटी मारी है जैसे कोई गिरगिट अपना रंग बदल लेता है। इस रिपोर्ट में जानिए पूरा मामला।

---विज्ञापन---

Kritika Malik Playing With Vishal Pandey: Bigg Boss OTT 3 के घर में हर नए दिन के साथ ड्रामा और एंटरटेनमेंट बढ़ता ही जा रहा है। अभी पिछले हफ्ते घर में अरमान मलिक, विशाल पांडे और कृतिका मलिक के बीच में काफी बवाल हुआ। विशाल पांडे का कृतिका पर एक कमेंट करना इतना भारी पड़ गया कि अरमान मलिक ने उन पर हाथ तक उठा दिया। इस मामले को लेकर दूसरे कंटेस्टेंट्स ने भी खूब मुद्दा बनाया, इसके बाद कृतिका मलिक ने घर में कहा था कि उन्हें विशाल के सामने आने से भी डर लग रहा है। उनका कहना था कि विशाल की इंटेन्शन्स उन्हें लेकर ठीक नहीं हैं। इसलिए उन्होंने छोटे कपड़े पहनने भी बंद कर दिए हैं। लेकिन अब घर से आया एक नया वीडियो तो इसके ठीक विपरित ही दिखाई दे रहा है। ऐसा लगता है मानो कृतिका 2 दिन पहले कही अपनी सारी बातें भूल गई हैं। क्या है पूरा मामला, इस रिपोर्ट में जानिए।

कृतिका ने विशाल, लवकेश के साथ खेला खेल

लेटेस्ट एपिसोड में नजर आया कि विशाल पांडे, लवकेश कटारिया और शिवानी कुमारी स्विमिंग पूल में उतरकर एक दूसरे के साथ मस्ती कर रहे थे। इसी बीच वहां पर कृतिका मलिक आ जाती हैं और इन तीनों के साथ ही एक गेम खेलने लगती हैं। अब कृतिका के विशाल, लवकेश के साथ खेलने वाले इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा दिया है। लोग पूछने लगे हैं कि जिस कृतिका मलिक को विशाल से 2 दिन पहले इतनी दिक्कत थी कि बार-बार वो विशाल के कैरेक्टर पर सवाल उठा रही थीं उस कृतिका का अब अचानक हृद्य परिवर्तन कैसे हो गया। यहां कृतिका पानी में कुछ फेंक रही थी जिसे इन तीनों को जो स्विमिंग पूल में थे उन्हें ढूंढना था।

---विज्ञापन---

कृतिका ने कहा था- मैं छोटे कपड़े नहीं पहन सकती

विशाल पांडे ने जब लवकेश कटारिया के कान में कहा कि कृतिका भाभी सुंदर हैं, इस बात के बाद अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक वीकेंड का वार पर आईं और उन्होंने विशाल पर कृतिका को बुरी नजर से देखने का आरोप लगाया। इसके बाद लवकेश कटारिया से पूछा गया कि विशाल ने उन्हें क्या कहा था तो लवकेश भी कह देते हैं कि विशाल को मैंने कहा था कि ऐसा मत बोल। इस बात के सबके सामने आने के बाद घर में काफी बवाल हुआ। कृतिका मलिक ने कह दिया था कि वो विशाल के सामने ही नहीं आ सकती हैं क्योंकि उन्हें असहज महसूस हो रहा है। इसके अलावा वो अब घर में छोटे कपड़े पहनना भी बंद कर देंगी। हालांकि पिछले ही वीकेंड का वार पर विशाल के माता-पिता ने आकर सब बातों को बेबुनियाद बता दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘घर बुलाया, करीब आया और..’, Animal एक्टर ने झेला कास्टिंग काउच का दर्द

First published on: Jul 17, 2024 06:20 AM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola