मशहूर सिंगर की कार क्रैश में गई जान, जानें कौन थे Michael Sumler?
Michael Sumler Passed Away: हॉलीवुड के मशहूर सिंगर माइकल सुमलर का सड़क हादसे में निधन हो गया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर वो कौन थे?
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Michael Sumler Passed Away: हॉलीवुड इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। ‘कूल एंड द गैंग’ के सिंगर माइकल सुमलर का सड़क हादसे में निधन हो गया है। उनके जाने से हर कोई शॉक्ड है। माइकल के फैंस और इंडस्ट्री के दोस्त सदमे में हैं। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि माइकल अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। ‘कूल एंड द गैंग’ बैंड ने इस बात की जानकारी देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
यह भी पढ़ें: Kajol के चाचा Rono Mukherjee का निधन,अंतिम संस्कार में पहुंचे फिल्म जगत की कई हस्तियां
जानकारी के अनुसार माइकल का निधन अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के मैबलटन में हुआ है। 25 मई की शाम वो अपनी काले रंग की निसान कार चला रहे थे और अचानक उनकी गाड़ी किसी अन्य वाहन से जा टकराई। हादसा काफी भयानक था। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बैंड के अन्य मेंबर और उनके दोस्त रॉबर्ट कूल बेल ने माइकल के निधन की जानकारी देते हुए बताया कि ये एक कड़वा सच है। हमने एक भाई खो दिया है। माइक के बिना अब मंच पहले जैसा नहीं रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वो हमेशा अन्य लोगों को उस व्यवसाय में सफल होते देखना चाहते थे, जिसमें वे जीवन भर रहे थे।
माइकल को म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज के रूप में देखा जाता है। वहीं उन्हें पार्टी की जान कहा जाता था। उन्होंने तीन दशक तक ‘कूल एंड द गैंग’ बैंड में सिंगर के रूप में काम किया। 1985 में सुमलर इस बैंड में शामिल हुए थे। वहीं इसके बाद उन्होंने अपने गैंग के अन्य सिंगर्स को भी ट्रेनिंग दी। उनके बैंड ने दो ग्रैमी अवॉर्ड, 7 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। साथ ही उनकी लिस्ट में 25 टॉप टेन आरएंडबी हिट, 9 टॉप टेन पॉप हिट और 31 गोल्ड और प्लैटिनम एल्बम शामिल हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: