Samantha-Naga के तलाक पर बोलने वाली मंत्री ने अपना बयान लिया वापस, बोलीं- मेरे कहने का जो मतलब...

Konda Surekha retracts her statement on Samantha-Naga’s Divorce: साउथ की टॉस एक्ट्रेसेस में से एक सामंथा रुथ प्रभु और उनके एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के तलाक पर बयान देने वाली मंत्री ने अपना बयान वापस ले लिया है।

Samantha Ruth Prabhu, Naga Chaitanya

Samantha Ruth Prabhu, Naga Chaitanya

विज्ञापन

Konda Surekha retracts her statement on Samantha-Naga’s Divorce: इन दिनों साउथ की टॉस एक्ट्रेसेस में से एक सामंथा रुथ प्रभु और उनके एक्स हसबैंड नागा चैतन्य अपनी बीती पर्सनल लाइफ लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में कांग्रेस की मंत्री कोंडा सुरेखा ने दोनों के तलाक को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिससे विवाद खड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि इसमें अन्य सितारों ने भी अपनी राय रखी और मंत्री को अपना बयान तक वापस लेना पड़ा।

मंत्री ने अपना बयान लिया वापस

कांग्रेस की मंत्री कोंडा सुरेखा ने सामंथा और नागा के तलाक पर दिया अपना बयान वापस ले लिया है। जी हां, मंत्री का कहना है कि उनके कहने का जो मतलब निकाला गया वो नहीं था। उनका कहना है कि सामंथा को ठेस पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था उन्होंने तो बस महिलाओं के अपमान को लेकर सवाल उठाया था।

Advertisment

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

मंत्री कोंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस मामले में सफाई दी है। सुरेखा ने अपने पोस्ट में लिखा है कि उनके कहने का मतलब केटीआर द्वारा महिलाओं के अपमान करने पर सवाल उठाना था और इससे सामंथा को ठेस पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था। इस वक्त सोशल मीडिया पर सुरेखा का ये पोस्ट चर्चा में बना हुआ है और हर कोई इस पर अपना रिएक्शन भी दे रहा है।

विज्ञापन

केटीआर ने की कानूनी कार्रवाई की मांग

गौरतलब है कि जैसे ही कोंडा ने सामंथा और नागा के तलाक पर बयान दिया, तो मामला गरमाता चला गया। इस मामले में केटीआर भी चुप नहीं रहे और उन्होंने मंत्री को कानूनी नोटिस भेजा है। केटीआर से नोटिस मिलने के कुछ घंटों बाद ही कोंडा ने अपना बयान वापस ले लिया। इस मामले में केटीआर ने मांग की थी कि कोंडा को अपना बयान वापस लेना चाहिए और 24 घंटे के अंदर सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उनका कहना था कि अगर ऐसा नहीं होगा तो वो लीगल एक्शन लेंगे और मानहानि का केस दायर करेंगे।

जूनियर एनटीआर का भी फूटा गुस्सा

बता दें कि इस मामले में खुद सामंथा और नागा चैतन्य ने भी रिएक्ट किया। साथ ही साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी इस पर गुस्सा जाहिर करते नजर आए। हालांकि अब मंत्री ने अपना बयान वापस ले लिया है और कहा है कि उनके कहने का जो मतलब निकाला गया वो नहीं था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ