मुंबई: फिल्म निर्माता करण जौहर (karan Johar) का हिट रियलिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee with Karan 7) इस हफ्ते खत्म हो रहा है। 13वां एपिसोड शो का ग्रैंड फिनाले एपिसोड होगा, जिसमें खुद शो के होस्ट सवालों का जवाब देते नजर आएंगे और सवाल की बौछार करने के लिए सामने होंगे तन्मय भट्ट, कुशा कपिला, निहारिका एनएम और दानिश सैत।
अभी पढ़ें – Katrina Kaif ने थलापति विजय को दी टक्कर, Arabic Kuthu पर किया जबरदस्त डांस
इन नामों को सुनकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये एपिसोड फायर होने वाला है। वहीं शो का प्रोमो भी सामने आ गया है, जिसमें तीखे और मसालेदार सवालों की एक झलक देखने को मिलती है। प्रोमो को करण ने हमेशा की तरह इस बार भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जारी किया है।
इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यह अवॉर्ड्स का सीजन है और एक बहुत ही विशेष जूरी इस सीज़न से सर्वश्रेष्ठ में से सर्वश्रेष्ठ का फैसला करने के लिए इस एपिसोड में नजर आने वाली है! #HotstarSpecials #KoffeeWithKaranS7, एपिसोड 13 की स्ट्रीमिंग इस गुरुवार 12 बजे केवल Disney+ Hotstar पर होगी। @disneyplushotstar @tanmaybhat @kushakapila @danishsait @niharika_nm @ apoorva1972 @aneeshabaig @jahnviobhan @dharmaticent।”
क्लिप में करण ने गेस्ट से पूछा कि क्या वह आलिया के बारे में बहुत ज्यादा बात करते हैं। जिस पर, दानिश ने कहा, उन्होंने आलिया का नाम उतनी ही बार लिया है, जितनी बार आलिया ने फिल्म ब्रह्मास्त्र में शिवा का नाम लिया। ये सुनते ही करण की हंसी फूट पड़ी और वो तालियां बजाने लगते हैं।
इसके अलावा करण जौहर के रिलेशनशिप को लेकर भी सवाल होते हैं, जिसका उन्होंने हाल के एपिसोड में जिक्र किया था। इसपर करण ने कहा, ”उन्हें बाय डिफॉल्ट इसके बारे में पता चला…” जिस पर तन्मय ने पूछा, ”क्या आप डेविड धवन को डेट कर रहे थे? आपने डिफ़ॉल्ट रूप से कहा!”
अभी पढ़ें – विवादों के बीच साथ नजर आईं Neha Kakkar और फाल्गुनी पाठक, साथ किया गरबा
इस सीजन में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, करीना कपूर, आमिर खान, अक्षय कुमार, सामंथा रूथ प्रभु, शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी, विक्की कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा, गौरी खान, महीप कपूर, भावना जैसे सितारे शिरकत कर चुके हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
5 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
6 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
9 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
11 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
13 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
14 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
14 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
16 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
17 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines