मुंबई: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) इन दिनों अपने नए गाने ‘ओ सजना’ को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच नवरात्री के पहले दिन नेहा कक्कड़ ने तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उन्हें माता दुर्गा का आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लेते हुए नवरात्री स्पेशल (Navratri 2022) पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्हें गुलाबी रंग के एथनिक ड्रेस में सजे हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar celebrates navratri) के पीछे माता दुर्गा की प्रतिमा देखने को मिल रही है। सिंगर ने हाथों में फूलों से सजी थाल ले रखी है। पिक्चर के साथ नेहा ने कैप्शन में लिखा, ‘जय माता दी’ साथ में हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी जोड़ी।

https://www.instagram.com/p/Ci9KjK0KQbF/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें, सिंगर हाल ही में अपने लेटेस्ट सॉन्ग ओ सजना को लेकर ट्रोलिंग का शिकार होती देखी गई थीं। नेटिजेंस का आरोप था कि नेहा ने उनकी बचपन की यादों को अपने लेटेस्ट सॉन्ग के जरिए खराब करने का काम किया है।

हालांकि, इन सबके बीच नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी पाठक ने सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल सीजन 13’ में एक स्टेज शेयर किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ