Killer Soup Controversy: इन दिनों अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी हालिया रिलीज वेबसीरीज ‘किलर सूप’ को लेकर चर्चा में है। इस बीच अब मनोज की ये सीरीज मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है।
जी हां, ‘किलर सूप’ पर अब कानूनी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बता दें कि ‘किलर जींस’ की तरफ से इस सीरीज के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है। आइए जानते हैं क्यों?
यह भी पढ़ें- Ayushmann Khurrana के ‘दिल दिल पाकिस्तान’ गाते ही ट्रोल हुआ बॉलीवुड, कहा- पैसे के लिए मां को भी बेच देंगे
‘किलर जींस’ ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
दरअसल, हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई सीरीज ‘किलर सूप’ के खिलाफ क्लोदिंग ब्रांड ‘किलर जींस’ ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ब्रांड ने सीरीज के मेकर्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीरीज में हमारे रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क ‘किलर’ का यूज किया गया है। इसको लेकर ब्रांड ने मेकर्स के खिलाफ याचिका दायर की है।
KKCL ने मांगा मुआवजा
18 जनवरी को KKCL यानी केवल किरण क्लोदिंग लिमिटेड ने हाई कोर्ट में याचिका देते हुए मामला दायर किया था। साथ ही 25 करोड़ रुपये मुआवजा भी मांगा। याचिका की मानें तो साल 2001 से 2004 के बीच केवल किरण क्लोदिंग लिमिटेड ने ट्रेडमार्क रजिस्टर कराया था।
सीरीज के मेकर्स ने नहीं किया रिएक्ट
बता दें कि KKCL की तरफ से सीरीज के मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजा गया था, जिस पर मेकर्स की तरफ से कोई भी रिएक्ट नहीं किया गया है। इसलिए अब KKCL ने कोर्ट का रास्ता अपनाया है। KKCL ने अपनी याचिका में ना सिर्फ ‘किलर’ मार्क का यूज नहीं करने देने की अपील की है बल्कि बड़ा मुआवजा भी मांगा है।
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है ‘किलर सूप’
बता दें कि मनोज बाजपेयी और कोंकणा सेन शर्मा की ये सीरीज 11 जनवरी, 2024 को ओटीटी पर रिलीज हुई थी। सीरीज के रिलीज के बाद से ही इसने खूब वाहवाही लूटी और ये दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। बताते चलें कि ये एक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो अब कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
7 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines