'दिल दिल पाकिस्तान' गाते ही ट्रोल हुए एक्टर, यूजर्स ने बॉलीवुड को लिया टारगेट, पर साथ में गाया था 'चक दे इंडिया' भी

Ayushmann Khurrana: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आइए जानते हैं क्यों?

Ayushmann Khurrana

दुबई में हुए एक कार्यक्रम में परफॉर्म करते आयुष्मान खुराना।

Ayushmann Khurrana: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कुछ ही पलों में चीजें आग की तरह फैल जाती है। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

ये वीडियो बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता आयुष्मान खुराना का है, जिसमें एक्टर स्टेज पर परफार्मेंस देते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस वीडियो की वजह से एक्टर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स आयुष्मान से बेहद नाराज भी हैं और उन्हें तरह-तरह की बातें कह रहे हैं।

विज्ञापन

वहीं मामला बढ़ने के बाद फैक्टचेक करने पर ये पता चला कि  यह पुराना वीडियो है, जो 2017 में दुबई में हुए एक कार्यक्रम का है। उस कार्यक्रम में आयुष्मान ने इस गाने के साथ चक दे इंडिया गाना भी गाया था। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन

स्टेज पर गाना गा रहे हैं आयुष्मान खुराना

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना स्टेज पर गाना गा रहे हैं। वीडियो में आयुष्मान जो गाना गा रहे हैं, उसके बोल है ‘दिल-दिल पाकिस्तान’। इस वीडियो को देखकर भारतीय तमतमा उठे हैं और एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

News24 नहीं करता वीडियो की सच्चाई की पुष्टि

जैसे ही ये वीडियो सामने आया तो #Ayushman Khuranaboycott ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्टर को लेकर सवाल कर रहे हैं। हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई की News24 पुष्टि नहीं करता और ना ही इसकी जिम्मेदारी लेता है।

विज्ञापन

Ayushmann Khurrana

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे आयुष्मान 

बता दें कि इस वीडियो को Mr Sinha नाम के अकाउंट ने भी अपने एक्स पर शेयर किया है। Mr Sinha के बायो के अनुसार को एक भारतीय राजनीतिक टिप्पणीकार, हिंदू अधिकार कार्यकर्ता हैं और उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि @ayushmannk पाकिस्तान हमारे सौनिकों और बेकसूर लोगों को मार देता है और आप ‘दिल दिल पाकिस्तान’ गा रहे हैं। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है वो #RamMandir देखकर परेशान हैं और इसलिए मैं ज्यादातर बॉलीवुडिया पर विश्वास नहीं करता, वे पैसे के लिए अपनी मां को भी बेच सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर आयुष्मान को ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ