Kiara Advani Mom Birthday: कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों अपनी शादी को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही है। सोशल मीडिया पर कियारा और सिड की शादी के फोटोज छाए है।
इस बीच कपल ने अपनी शादी के संगीत के फोटोज को भी शेयर किया है, जो लोगों को खूब भा रहे हैं। 7 फरवरी को सिड-कियारा शादी के बंधन में बंधे थे और उसी के बाद से कपल लगातार सुर्खियों में हैं।
कियारा ने मां को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
बीते दिन यानी 22 फरवरी को कियारा की मां का जन्मदिन था। एक्ट्रेस कियारा ने बहुत ही खास अंदाज में अपनी मां (Genevieve Advani) को बर्थडे (Kiara Advani Mom Birthday) विश किया।
कियारा ने लिखा स्पेशल कैप्शन
साथ ही अभिनेत्री ने कुछ अनदेखी फोटोज को भी शेयर किया है, जिसमें मां-बेटी की बॉन्डिंग साफ झलक रही है। साथ ही कियारा ने मां के साथ फोटो को शेयर करते हुए खास कैप्शन भी लिखा है। इतना ही नहीं बल्कि कियारा ने अपने परिवार के साथ भी फोटोज शेयर की हैं।
फोटोज में दिखी मां-बेटी की बॉन्डिंग
शादी के बाद कियारा ने पहले शादी, हल्दी और फिर संगीत के फोटोज को शेयर किया। अब अभिनेत्री ने मां को बर्थडे विश करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। साथ ही इन तस्वीरों में मां के साथ उनकी केमिस्ट्री, लव और बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज में मां-बेटी बहुत सुंदर लग रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज
साथ ही फोटो शेयर करते हुए कियारा ने कैप्शन में लिखा कि- मम्मा… मेरी प्यारी, देखभाल करने वाली, प्रार्थना करने वाली मां को जन्मदिन मुबारक हो, मैं आपकी बेटी होने के लिए धन्य महसूस करती हूं। इसके साथ ही अब सोशल मीडिया पर भी ये फोटोज जमकर वायरल हो रही है।
और पढ़िए –Sania Mirza-Shoaib Malik: शोएब मलिक संग रिश्तों पर आयशा उमर ने तोड़ी चुप्पी
सिड-कियारा
बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस (Suryagarh Palace) में शादी की थी और एक-दूजे के हो गए थे। उसके बाद से कपल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। साथ ही लोगों को भी दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 hr agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
5 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
8 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
9 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines