Naagin Season 7: टीवी की नई 'नागिन' की तलाश जारी, क्या 'बिग बॉस 16' की इन फीमेल कंटेस्टेंट को मिलेगा रोल?

Naagin Season 7

Naagin Season 7

Naagin Season 7: इन दिनों टीवी के पॉपलुर शो नागिन 6 (Naagin Season 6) को जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है।

साथ ही यह शो इस महीने के आखिरी यानी फरवरी लास्ट तक ऑफ एयर होने वाला था। लेकिन अब शो को 2 महीने का एक्सटेंशन मिला है और अप्रैल में शो ऑफ- एयर हो जाएगा। इस बीच अब शो के नए सीजन को लेकर खबरें आ रही हैं कि बहुत जल्द शो का सातवां सीजन यानी ‘नागिन सीजन 7’ (Naagin Season 7) आने वाला है।

‘नागिन सीजन 7’

बता दें कि इस शो की प्रोड्यूसर और टीवी क्वीन एकता कपूर बहुत जल्द ‘नागिन सीजन 7′(Naagin Season 7) को लेकर वापस लौटने वाली हैं। साथ ही शो के नए सीजन के लिए एकता ने नई हीरोइन की तलाश भी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं बल्कि ‘नागिन 7’ की मेन लीड के लिए बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट के नाम पर अटकलें बनी हुई हैं।

कौन बनेगी टीवी की नई नागिन?

इस बार ‘बिग बॉस 16’ के घर से किसी फीमेल कंटेस्टेंट को टीवी की नई नागिन बनाया जा सकता है। लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है। साथ ही सुम्बुल तौकीर खान या प्रियंका चाहर चौधरी के नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि इन दोनों में से कौन टीवी की नई नागिन हो सकती हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई हैं।

सुम्बुल तौकीर ने रखी अपनी बात

साथ ही सुम्बुल तौकीर ने भी शो में काम करने को लेकर अपनी बात रखी है। साथ ही कहा है कि नागिन का रोल निभाने के लिए वह काफी यंग हैं। सुम्बुल का कहना है कि, “मैं सच में नहीं जानती थी कि लोग इतना सोच रहे थे और विश्वास कर रहे थे कि नागिन मुझे ऑफर किया गया है लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है।” साथ ही सुम्बुल ने प्रियंका चाहर चौधरी को ‘नागिन 7’ के लिए चुने जाने पर खुशी जाहिर की है। साथ ही सुम्बुल ने कहा कि, “वह (प्रियंका) इस रोल के लिए अच्छी होंगी।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ