Sania Mirza-Shoaib Malik: शोएब मलिक संग रिश्तों पर आयशा उमर ने तोड़ी चुप्पी
Edited By Pushpendra Sharma

Ayesha Omar Sania Mirza-Shoaib Malik divorce rumours
Edited By Pushpendra Sharma

Ayesha Omar Sania Mirza-Shoaib Malik divorce rumours
नई दिल्ली: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के कथित तलाक की खबरें पिछले साल से चल रही हैं। जबकि शोएब और सानिया ने सार्वजनिक रूप से इस पर चुप्पी साधे रखी। तलाक की खबरें उस वक्त बढ़ गईं, जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ शोएब के संबंधों की बात सामने आई। दरअसल, दोनों 2021 के एक फोटोशूट में एक साथ नजर आए थे।
ऐसी भी अफवाहें थीं कि शोएब आयशा से शादी करेंगे। हालांकि आयशा ने इसे खारिज कर दिया था। अब इस एक्ट्रेस ने खुलकर अपनी बात रखी है। शोएब के साथ अपने कथित अफेयर के बारे में पूछे जाने पर आयशा ने एक इंटरव्यू में कहा- “मैं कभी भी किसी शादीशुदा या कमिटेड आदमी की तरफ आकर्षित नहीं होऊंगी। हर कोई मुझे जानता है… यह कहने की जरूरत नहीं है।” जब होस्ट शोएब अख्तर ने शोएब मलिक के साथ फोटोशूट के बारे में पूछा तो आयशा ने कहा- ” ऐसा किसने कहा?” इसके बाद मेजबान ने कहा- “ये विवाद बहुत बड़ा हो गया।” इसके बाद आयशा ने उनसे कहा- “वो यहां नहीं था, सरहद पार था। आयशा कहना चाह रही थी कि भारत में यह विवाद बड़ा बना दिया गया।”
पिछले साल आयशा ने शोएब मलिक के साथ अपने कथित संबंधों पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उनसे इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने पूछा- “क्या आप दोनों की शादी की कोई प्लानिंग है?” तो आयशा ने कहा था- “जी नहीं। बिलकुल नहीं। उन की शादी हुई है और वो अपनी बीवी के साथ बहुत खुश हैं। मैं शोएब और सानिया का बहुत सम्मान करती हूं। शोएब और सानिया ने 2010 में शादी की थी और तब से दुबई में रह रहे हैं। खबरों के मुताबिक, सानिया और शोएब ने कथित तौर पर अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है और अपने बेटे इजहान को को-पैरेंट कर रहे हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: