मुंबई: निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर अपनी उम्र के सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। वो अपने बेहतरीन फैशन सेंस से के जरिए फैंस को चकाचौंध करने में कभी असफल नहीं होती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने से पहले भी जाह्नवी कपूर की छोटी बहन शटरबग्स की फेवरेट बन चुकी हैं। वो जहां भी जाती हैं पैपराजी उन्हें स्पॉट करने पहुंच जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी खुशी कपूर अभी से ही तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं।
खुशी के फॉलोअर्स उनकी लेटेस्ट पोस्ट्स और पिक्चर्स का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। इस बीच खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक चौंकाने वाला वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देख फैंस के मन में ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या खुशी अपनी बहन जान्हवी कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं। इन दिनों यूएस के कैलीफोर्निया में अपने दोस्तों संग छुट्टी मना रही खुशी ने अपनी कुछ बेहतरीन तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उन्होंने को-ऑर्ड सेट पहन रखा है और मिरर सेल्फी ले रही हैं।
और पढ़िए – Yuzvendra Chahal के बाद अब Dhanashree Verma ने भी रिश्ते को लेकर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
इसी के साथ उन्होंने कैलिफोर्निया ट्रिप की एक पूरी सीरीज साझा की, जिसमें वो अपनी सेल्फीज से लेकर सनी डे आनंद लेती नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक तस्वीर में वो जान्हवी कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड अक्षत राजन संग पोज देती भी देखी जा सकती हैं, जिससे साफ हो गया है कि वो ट्रिप पर अकेली नहीं हैं बल्कि अक्षत भी उनके साथ हैं। इसके अलावा दोनों के लवी डवी चैट्स भी इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहे हैं।
और पढ़िए – सारा और जान्हवी साथ शेयर करेंगी स्क्रीन, एक्ट्रेस की इस पोस्ट ने दिया हिंट
खुशी कपूर ने अक्षत के साथ पोज देते हुए एक हसीन तस्वीर तो साझा की ही है, साथ ही इसी पोस्ट पर दोनों के कमेंट्स भी काफी वायरल हो रहे हैं। खुशी ने अपनी इस पोस्टो को कैप्शन दिया है, ‘Calliiiii’ साथ में पेड़ की इमोजी भी ड्रॉप की। इस पोस्ट पर खुशी की बहन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने लिखा, ‘एक्सक्यूज मी’ साथ में रोने वाली इमोजीज ड्रॉप की। वहीं अक्षत राजन ने लिखा, ly साथ में रेड हार्ट इमोजीज जोड़े, अक्षत के कमेंट पर खुशी ने जवाब देते हुए लिखा, @akshatrajan iluuuuuu साथ में रेड हार्ट इमोजी को जोड़ा।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, खुशी कपूर ज़ोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में खुशी के अलावा शाहरुख की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा भी डेब्यू करेंगे।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines