हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Hera Pheri 3 में खिलाड़ी कुमार की वापसी, अक्षय की एंट्री से कटा 'शहजादा' का पत्ता

विज्ञापन
Hera Pheri 3

Hera Pheri 3: इन दिनों खूब सारी फिल्मों को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। जिसमें कई फिल्मों का फैंस बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में ‘हेराफेरी 3’ (Hera Pheri 3) भी शामिल है।

फैंस लंबे समय से फिल्म हेरा फेरी 3 का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही कुछ टाइम पहले कहा जा रहा था कि अक्षय कुमार इस फ्रेंचाइजी से बाहर हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं। फिल्म फ्रेंचाइजी ‘हेराफेरी’ की तीसरी कड़ी में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की वापसी हो चुकी है।

अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी

बता दें कि एक बार फिर अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी स्क्रीन पर दिखेगी। इसी के साथ अक्षय कुमार हेरा फेरी 3 का हिस्सा बन गए हैं।

और पढ़िए – Ganapath Teaser Out: फिल्म ‘गणपत’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन में दिखे टाइगर श्रॉफ

‘हेराफेरी 3’ का हिस्सा नहीं रहेंगे कार्तिक 

बतातें चले कि हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। बीते साल पटकथा पसंद न आने के चलते अक्षय ने ये फिल्म छोड़ दी थी। साथ ही अक्षय ‘भूल भुलैया 2’ के हिट होते ही कार्तिक आर्यन को अक्षय कुमार का वारिस घोषित करने की कोशिशें शुरू हो गई थीं। ताजा जानकारी के अनुसार अब कार्तिक आर्यन अब ‘हेराफेरी 3’ का हिस्सा नहीं रहेंगे।

‘हेराफेरी’ ने खूब किया लोगों का मनोरंजन 

‘हेराफेरी’ नीरज वोरा की लिखी कहानी पर निर्देशक प्रियदर्शन ने एक कमाल कॉमेडी फिल्म बनाई थी। फिल्म ‘हेराफेरी’ में बेहद कॉमिडी है, जिसे देखकर लोग पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो गए थे। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था।

‘फिर हेराफेरी’

इसके बाद फिल्म की सीक्वेल ‘हेराफेरी 2’ यानी कि ‘फिर हेराफेरी’ इसके छह साल बाद रिलीज की गई। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर पहली फिल्म की तरह धमाकेदार कमाई की थी। साथ ही इस फिल्म का निर्देशन इस बार नीरज वोरा ने खुद किया है।

और पढ़िए – Film Hera Pheri 3: इंटरनेट पर छाए ‘हेराफेरी 3’ के तीनों सितारों, फिल्म के सेट से पहली तस्वीर आई सामने

‘हेराफेरी 3’ में अक्षय की वापसी 

फिरोज नाडियाडवाला एक लंबे अरसे से हिंदी सिनेमा में वापसी की तैयारी किए बैठे हैं। साथ ही जब ‘हेराफेरी 3’ से अक्षय कुमार के बाहर होने की खबर आई तो सबसे ज्यादा सुनील शेट्टी चौंके थे। साथ ही सुनील का कहना था कि ‘हेराफेरी 3’ या तो अक्षय कुमार के साथ बनेगी या नहीं बनेगी। इस फिल्म के लिए अक्षय के किरदार के लिए कार्तिक आर्यन से बात भी की गई, लेकिन कार्तिक ने आधिकारिक रूप से फिल्म साइन की नहीं थी।

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें