Film Hera Pheri 3: इंटरनेट पर छाए ‘हेराफेरी 3’ के तीनों सितारों, फिल्म के सेट से पहली तस्वीर आई सामने

Hera Pheri 3

Hera Pheri 3

Film Hera Pheri 3: फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बार फिर से फिल्म में बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और परेश रावल (Paresh Rawal) की तिकड़ी नजर आने वाली है।

विज्ञापन

फिल्म ‘हेराफेरी 3’ के लिए फैंस बहुत ही एक्साइटेड हैं। साथ ही इस फिल्म का बेसब्री से इंचजार भी किया है। इस बीच अब फिल्म के सेट से तीनों सितारों की फोटोज सामने आई है, जिसे देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। बता दें कि फिलहाल सोशल मीडिया पर फिल्म ‘हेराफेरी 3’ के तीनों सितारों की फोटो छाई हुई है।

विज्ञापन

इंटरनेट पर वायरल हुई फिल्म की पहली फोटो

इंटरनेट पर वायरल हो रही इस फोटो में साफ देखा जा सकता है कि अभिनेता अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी कैमरे के सामने खड़े हैं।

विज्ञापन

इस लुक में दिखें तीनों सितारों

सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर ये फोटो फिल्म के प्रोमो का है, जिसके लिए तीनों स्टार्स ने शूट किया है। साथ ही इस फोटो में परेश रावल व्हाइट शर्ट और धोती में बाबूराव गणपत राव आप्टे के लुक में नजर आ रहे हैं।

वहीं अक्षय कुमार प्रिंटेड शर्ट में नजर आ रहे हैं और उनका ये लुक पिछले कुछ सालों से पॉपुलर एक मीम भी बन चुका है। इसके साथ ही श्याम के लुक में सुनील शेट्टी डार्क शर्ट पहने हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन

फैंस को बेसब्री से फिल्म का इंतजार

एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘हेराफेरी 3’ की शूटिंग 2023 के मध्य में होगी। साथ ही मंगलवार को अक्षय, परेश और सुनील ने प्रोमो शूट किया है। फरहाद सामजी फिल्म के डायरेक्टर है।

विज्ञापन

साथ ही बीते दिनों यह खबर आई थी कि अक्षय कुमार फिल्म ‘हेराफेरी 3’ में नजर नहीं आएंगे। इसकी वजह अक्षय को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आना बताई गई थी, लेकिन अब अक्षय फिल्म की लीड स्टारकास्ट से जुड़ चुके हैं। साथ ही अब फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ