Ganapath Teaser Out: फिल्म ‘गणपत’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन में दिखे टाइगर श्रॉफ

Ganapath Teaser Out

Ganapath Teaser Out

Ganapath Teaser Out: इन दिनों फैंस को बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की अपकमिंग फिल्म ‘गणपत’ (Ganapath) का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हाल ही में फिल्म ‘गणपत’ का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। फिल्म का टीजर सामने आते ही, फैंस में तहलका मच गया।

विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया फिल्म का टीजर

बता दें कि इस फिल्म के टीजर को खुद एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है। साथ ही फिल्म के टीजर में टाइगर धांसू एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही जैसे ही फिल्म के टीजर का ये वीडियो सामने आया तो लोगों ने इसे वायरल कर दिया।

विज्ञापन

टाइगर ने लिखा ये कैप्शन

इसके साथ ही टाइगर ने टीजर को शेयर करते हुए लिखा कि ‘ऐसी एक दुनिया जहां आतंक का है राज, वहां गणपत आ रहा है बनके अपने लोगों की आवाज शानदार एंटरटेनर 20th अक्टूबर 2023 को रिलीज कर रहा हूं! इस दशहरे सिनेमाघरों में करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन

फैंस वीडियो पर लुटा रहे प्यार 

साथ ही यह फिल्म का धमाकेदार टीजर है, जिसमें टाइगर एक बार फिर एक्शन हीरो के रूप में नजर आ रहे हैं। फिल्म के टीजर को देखकर फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर कर रहे कमेंट्स

साथ ही फैंस एक्टर की बॉडी की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘फाइनली हमारा इंतजार खत्म हुआ।’ वहीं दूसरे ने लिखा कि, ‘बाप रे रोंगटे खड़े हो गए।’ साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा कि, ‘ये तो बवाल है।’

एक्शन-थ्रिलर फिल्म है ‘गणपत’

बता दें कि टाइगर की ये फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। साथ ही इस फिल्म में वो कृति सेनन के साथ नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी को पहले भी बहुत पसंद किया जा चुका है और दोनों फिल्म ‘हीरोपंती’ में भी साथ ही दिखे थे। साथ ही अब फैंस को फिल्म ‘गणपत’ का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ