Bhojpuri Song Lal Ghaghri: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उनका कोई गाना या फिर फिल्म आती है तो ये उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होती है. वहीं, जब उनके गानों में आकांक्षा पुरी हों तो ये उनके प्रशंसकों के लिए डबल ट्रीट होती है. दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री को लोग काफी एंन्जॉय करते हैं. ऐसे में अब दोनों की जोड़ी लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो ‘लाल घघरी’ में देखने के लिए मिली है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का भोजपुरी सॉन्ग ‘लाल घघरी’ के वीडियो को सुर म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. ये एक आइटम नंबर है, जिसमें आकांक्षा पुरी ने कमाल की परफॉर्मेंस दी है. वीडियो रिलीज होने की कुछ ही घंटों में इसे 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसके व्यूज लगातार सेकेंड्स में बढ़ रहे हैं. अगर इसकी व्यूअरशिप इसी तरह से बढ़ती रही तो कहना गलत नहीं होगा कि ये भोजपुरी गाना जल्द ही ट्रेंडिंग लिस्ट में आ जाएगा.
यह भी पढ़ें: लाल बिंदी और सूट, धनश्री वर्मा का ये लुक देख खुश हो जाएंगे पवन सिंह, पूरी की भोजपुरी एक्टर की मुराद!
आकांक्षा पुरी की ‘लाल घघरी’ पर फिदा खेसारी
अगर भोजपुरी सॉन्ग ‘लाल घघरी’ के बारे में बात की जाए तो ये एक पार्टी सॉन्ग है, जो मस्ती से भरा हुआ है. इसे ऑडियंस सुनते ही झूम उठते हैं. वीडियो में खेसारी एक्ट्रेस के रेड कलर के घाघरे पर फिदा दिखाई दे रहे हैं. आकांक्षा की खूबसूरती ही नहीं बल्कि उनके डांस मूव्स भी कमाल के लगते हैं, जिसे लोग खूब एन्जॉय कर रहे हैं. इस गाने की कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है. इस भोजपुरी गाने को शिल्पी राज ने अपनी बेहतरीन आवाज भी दी है. वीडियो में दोनों कलाकारों की एनर्जी देखते ही बनती है.
यहां देखिए वीडियो…
यह भी पढ़ें: Kajol पर ‘सिंदूर खेला’ में एक शख्स ने मारा झपट्टा, डर के कारण फटी रह गईं ‘लेडी सिंघम’ की आंखें
खेसारी लाल यादव की फिल्म का गाना है ‘लाल घाघरा’
आपको बता दें कि गाना ‘लाल घघरी’ खेसारी लाल यादव की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘अग्निपरीक्षा’ का हिस्सा है, जिसका निर्देशन लाल बाबू पंडित ने किया है और निर्माता सुरेंद्र यादव हैं. फिल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है. गौरतलब है कि इससे पहले पवन सिंह ने ‘लाल घाघरा’ गाया था, जिसमें उनकी और नम्रता मल्ला की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था. वहीं, बॉलीवुड में भी अक्षय कुमार की फिल्म ‘गुड न्यूज’ में ‘लाल घाघरा’ फिल्माया गया था.
यह भी पढ़ें: Ajay Devgn की वो फिल्म, जो बॉक्स ऑफिस पर हुई सुपरफ्लॉप, अब OTT पर बनी नंबर वन
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines