Rise And Fall: लाल बिंदी और सूट, धनश्री वर्मा का ये लुक देख खुश हो जाएंगे पवन सिंह, पूरी की भोजपुरी एक्टर की मुराद!

Rise And Fall Dhanshree Verma: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) बिहार चुनाव 2025 को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में एनडीए का फिर से हाथ थामा है. इसी बीच अब धनश्री वर्मा ने उनकी एक मुराद को पूरा किया है, जिसका वीडियो भी सामने आया है.

Rise And Fall, Dhanshree Verma, Dhanshree Verma wore red Suit Bindi

धनश्री वर्मा ने पूरी की पवन सिंह की मुराद. (Photo/Insta Fan page)

अश्नीर ग्रोवर का शो ‘राइज एंड फॉल’ (Rise And Fall) काफी चर्चा में रहा. इसमें धनश्री वर्मा और पवन सिंह की केमिस्ट्री के साथ ही दोस्ती को लोगों ने काफी पसंद किया. शो को पवन सिंह ने बीच में ही छोड़ दिया था और बिहार चुनाव 2025 के सिलसिले में बाहर आ गए थे. उन्होंने बाहर आते समय ये क्लीयर भी किया था कि वह सेवा के लिए जा रहे हैं. शो को छोड़ते समय उन्होंने धनश्री समेत सभी को रुला दिया था. एनडीए में शामिल होने और बिहार चुनाव 2025 के बीच पवन सिंह की धनश्री ने मुराद पूरी कर दी है, जिसके लिए उन्होंने कहा था कि अगर वैसा होगा तो वह शो में उनसे मिलने के लिए आएंगे जरूर.

दरअसल, शो ‘राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह और धनश्री की दोस्ती काफी चर्चा में रही. एक्टर को उनके साथ कई बार फ्लर्ट करते हुए भी देखा गया था. ऐसे में एक बार फ्लर्ट करते हुए भोजपुरी पावर स्टार ने एक्ट्रेस से कहा था कि अगर वह लाल साड़ी पहनती हैं और बिंदी लगाती हैं तो वह कहीं भी रहेंगे तो उस दिन शो में जरूर आएंगे. ऐसे में अब माना जा रहा है कि धनश्री ने उनकी इस मुराद को पूरा कर दिया है.

पवन सिंह की पूरी हुई मुराद!

शो ‘राइज एंड फॉल’ के लेटेस्ट एपिसोड में धनश्री को लाल साड़ी में तो नहीं लेकिन इंडियन ट्रेडिशनल लुक में देखा गया. वह लाल सूट में नजर आईं. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बिंदी भी लगाई थी. इस दौरान उनका लुक देखते ही बन रहा था. इसे लोगों ने काफी पसंद किया था. इस दौरान का उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें उन्हें अपने इस लुक को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है. जब पवन सिंह शो में थे तो वह एक्ट्रेस से बिंदी लगाने के लिए कहते थे. इस पर धनश्री कहती थीं कि जिस दिन वह इंडियन कपड़े पहनेंगी उस दिन बिंदी लगाएंगी. ऐसे में अब पवन सिंह शो से बाहर जा चुके हैं लेकिन एक्ट्रेस अपना वादा नहीं भूली हैं.

धनश्री वर्मा को लाल सूट और बिंदी में देख फैंस भी हैरान हैं. इस आउटफिट में वह बेहद ही खूबसूरत नजर आईं. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिस पर फैन्स अपना रिएक्शन्स भी दे रहे हैं.

पवन सिंह की फ्लर्टिंग से खफा थीं धनश्री वर्मा

गौरतलब है कि ‘राइज एंड फॉल’ की शुरुआत में धनश्री, पवन सिंह के फ्लर्टिंग व्यवहार से काफी खफा रहती थीं. लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड हो गया था. आलम ये हो गया कि जब पावरस्टार ने शो से जाने का ऐलान किया तो वह इमोशनल होकर रोने लगी थीं. इतना ही नहीं, शो में एक्ट्रेस को कई बार पावरस्टार को मिस करते हुए भी देखा गया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ