Kajol, Kajol Viral Video

Kajol पर 'सिंदूर खेला' में एक शख्स ने मारा झपट्टा, डर के कारण फटी रह गईं 'लेडी सिंघम' की आंखें

Kajol Viral Video: काजोल के साथ दुर्गा पूजा के दौरान किसी ने गंदी हरकत कर दी. एक्ट्रेस को किसी ने ऐसे छुआ कि उनके चेहरे की एक पल के लिए हवाइयां ही उड़ गईं. एक शख्स सबके बीच पीछे से काजोल को पकड़कर उन्हें अपने साथ ले गया. अब ‘सिंघम’ की बीवी का वीडियो वायरल हो रहा है.

Kajol Viral Video: पिछले कुछ दिनों से ‘लेडी सिंघम’ यानी एक्ट्रेस काजोल के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. दुर्गा पंडाल में उन्हें भक्ति में लीन देखा गया है. सेलेब्स और अपनी फैमिली के साथ भी काजोल की क्लोज बॉन्डिंग वाले वीडियो लोगों के दिल छू रहे हैं. वहीं, अब काजोल का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देखकर फैंस भी टेंशन में आ गए हैं. सिंदूर खेला में काजोल के साथ किसी ने ऐसी हरकत कर दी कि एक झटके में एक्ट्रेस के चेहरे का रंग उड़ गया. ‘सिंघम’ की बीवी पर किसी ने पीछे से झपट्टा मारा और वो एक पल के लिए घबरा गईं. वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल सीढ़ियों से नीचे उतर रही थीं, तभी एक आदमी उन्हें पीछे से पकड़ लेता है.

अपने साथ हुई इस हरकत पर काजोल कुछ सेकंड के लिए सहम गईं. इस शख्स ने जैसे ही एक्ट्रेस का हाथ पकड़ा, वो बेचैन हो गईं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक आदमी काजोल का हाथ पकड़ता है और उन्हें खींचकर सीढ़ियों से अपने साथ ऊपर ले जाता है. पीछे से अचानक इस तरह पकड़े जाने पर काजोल के एक्सप्रेशंस बता रहे हैं कि उन्हें ये हरकत पसंद नहीं आई और उन्हें झटका लगा. हालांकि, जब उन्होंने पीछे मुड़कर उस शख्स को देखा, तो वो हंसते-हंसते उसके साथ चली गईं और पोज भी दिए. रिपोर्ट्स का कहना है कि ये हरकत करने वाला शख्स खुद एक्ट्रेस का बॉडीगार्ड है. अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग एक्ट्रेस की सेफ्टी को लेकर चिंता जताते हुए नजर आ रहे हैं.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ