KBC: अमिताभ बच्चन ने 1 करोड़ के पूछे ये 7 सवाल, क्या आपको पता है जवाब?

Kaun Banega Crorepati: अमिताभ बच्चन ने अपने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के दौरान 1 करोड़ के कई सवाल पूछे हैं, जिनका जवाब प्रतियोगी नहीं दे सके। क्या आपको जवाब पता है?

Kaun Banega Crorepati

Kaun Banega Crorepati Questions.

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati: अमिताभ बच्चन का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति‘ कई साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो में अभी तक कई प्रतियोगी आ चुके हैं, जिन्हें अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। केबीसी 16 की बात करें तो सिर्फ एक ही प्रतियोगी ऐसे रहे, जिन्होंने सारे सवालों का सही जवाब देने के बाद 1 करोड़ की रकम जीती। यह प्रतियोगी 22 साल के चंद्र प्रकाश हैं, जो इस सीजन के पहले करोड़पति बने।

इस शो में कई और प्रतियोगी भी आए जिन्होंने 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचने का साहस दिखाया लेकिन जवाब देने से चूक गए। आज हम 1 करोड़ से जुड़े 7 सवाल लेकर आए हैं, जिनके जवाब प्रतियोगी नहीं दे सके लेकिन क्या आपको इनके जवाब पता हैं?

Advertisment

1. मिलिन्दपन्ह राजा मिनांडर या मिलिंडा और किस बौद्ध भिक्षु के बीच में एक संवाद है?
A. नागसेन
B. धर्मरक्षिता
C. असंग
D. महाधर्मरक्षिता

2. ‘मेघालय’ शब्द को लाने का क्रेडिट किसे दिया जाता है?
A. राधानाथ सिकदर
B. बंकिम चंद्र चटर्जी
C. डोरोथी मिडलटन
D. शिबा प्रसाद चटर्जी

3. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 1915-16 में तुर्की की किस लड़ाई में 16,000 भारतीय सैनिकों ने मिस्त्र राष्ट्रों के साथ में लड़ाई लड़ी थी?
A. टैब्सोर
B. गैलिसिया
C. अंकारा
D. गैलीपोली

विज्ञापन

4. कुरुक्षेत्र के युद्ध में कर्ण का कौन सा पुत्र जीवित बच गया था, जिसने बाद में युद्धिष्ठिर के अश्वेमध यज्ञ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी?
A. वृषकेतु
B. वृहन्ता
C. सत्यसेन
D. वृषसेन

5. ब्रिटिश समुद्री डाकू हेनरी एवरी ने जिस शाही जहाज गंज-ए-सवाई को लूटा था, वह किस भारतीय शासक की संपत्ति था?
A. औरंगजेब
B. टीपू सुल्तान
C. बाजी राव द्वितीय
D. हैदर अली

विज्ञापन

6. ओलंपिक खेलों के दौरान 6 गोल्ड मेडल जीतने वाली इकलौती महिला ट्रैक एंड फील्ड एथलीट कौन है?
A. नताशा हेस्टिंग्स
B. सान्या रिचर्ड्स-रॉस
C. एलिसन फेलिक्स
D. कार्मेलिटा जेटर

7. इरा रेमसेन के साथ आर्टिफीशियल स्वीटनर सैकरीन की खोज करने वाला कौन था?
A. थॉमस मार्टिन लोरी
B. वालेस कैरोथर्स
C. जोशिया विलार्ड गिब्स
D. कॉन्स्टेंटिन फाहलबर्ग

विज्ञापन

यहां जानें सभी सवालों के सही जवाब-

1. नागसेन, 2. शिबा प्रसाद चटर्जी, 3. गैलीपोली, 4. वृषकेतु, 5. औरंगजेब, 6. एलिसन फेलिक्स, 7. कॉन्स्टेंटिन फाहलबर्ग

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ