IPS ऑफिसर पर जब  लगा चोरी का आरोप, स्वाभिमान को पहुंची ठेस, मनोज कुमार की जर्नी उन्हीं की जुबानी

KBC 16: विक्रांत मैसी और रियल हीरो आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार बीते दिन अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 16 के सेट पर आए। इस दौरान मनोज ने अपनी स्ट्रगल जर्नी के बारे में बात की…

KBC 16
विज्ञापन

KBC 16: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का ज्ञानदार शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ 16 (Kaun Banega Crorepati 16) का बीते दिन का एपिसोड काफी रोमांचक था। एपिसोड में 12वीं फेल (12th fail) के रील हीरो विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और रियल हीरो मनोज कुमार (Manoj Kumar) भी आए। दोनों ने हॉट सीट पर बैठकर शानदार गेम खेला और 12 लाख 50 हजार रुपये जीते। दुग्ना अस्त्र में भी 3 लाख 60 हजार जीते। उनके द्वारा जीते गए सारे पैसे एक चैरिटी को गए। शो में खेलने के दौरान मनोज ने अपनी स्ट्रगल जर्नी के बारे में भी बात की और बताया कि कैसे उन पर चोरी के इल्जाम लगे थे और उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंची थी। आइए जानते हैं कि क्या था पूरा माजरा…

UPSC क्रैक करने के लिए गांव से आए दिल्ली

मनोज कुमार ने केबीसी 16 (KBC 16) के सेट पर बताया कि वो UPSC क्रैक करने के लिए गांव से दिल्ली आए। वहां उन्होंने एक लाइब्रेरी में काम किया जहां उन्हें लोगों को पानी पिलाने, सफाई करने और अखबार सेट करने का काम मिला। सबसे अच्छी बात ये थी कि उन्हें वहां रहने के लिए भी जगह मिल गई थी। वो वहां पर दिन में काम करते थे और रात में पढ़ाई करते थे, साथ में माइक पर खूब बोलने की प्रैक्टिस करते थे।

Advertisment

लगा चोरी का इल्जाम

मनोज ने बताया कि हालांकि लाइब्रेरी में सब ठीक चल रहा था। लेकिन उन्हें वो नौकरी छोड़नी पड़ी। इसके पीछे की वजह थी उन पर चोरी का इल्जाम लगना। दरअसल आईपीएस अफसर ने बताया कि उन पर अखबार बेच कर पैसों की हेरा फेरी का इल्जाम लगा। इस बात से वो बहुत आहत हुए क्योंकि सीधे तौर पर उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंची। ऐसे में उन्होंने नौकरी छोड़ दी और लाइब्रेरी से भी निकल गए। ये सीन तो आपने फिल्म में भी देखा होगा।

विज्ञापन

कई बार हुए फेल फिर पाई सफलता

मनोज ने बताया कि वो अपनी लाइफ में कई बार फेल हुए। इस बात की निराशा उनकी मां की आंखों में साफ नजर आती थी। उनके पास सिर्फ एक चांस बचा था जिसमें अपने आपको साबित करना था। मनोज ने बताया कि श्रद्धा जो अब उनकी पत्नी हैं ने उन्हें काफी प्रेरित किया और कहा कि तुम कर सकते हो।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब श्रद्धा का सलेक्शन बतौर डिप्टी कलेक्टर हो गया तो उनके अंदर भी विश्वास जगा कि वो कुछ कर सकते हैं। फिर क्या था दिन रात एक कर उन्होंने पढ़ाई की और UPSC  क्रैक कर आज इंस्पेक्टर ऑफ जनरल ऑफ पुलिस के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ